Wednesday, September 16, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > बरसात से प्रभावित 15 परिवारों को वितरित की 7 लाख 60 हज़ार रुपए की राहत राशि

बरसात से प्रभावित 15 परिवारों को वितरित की 7 लाख 60 हज़ार रुपए की राहत राशि

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in Kangra
0

कोटला  :- कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने आज रविवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटला, बलाह, तथा न्यांगल पंचायत के बाड़ा और सोलधा पंचायत में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ दौरा कर नुकसान का ग्राउंड जीरो पर जायजा लिया। गौरतलब की बरसात के दौरान इन क्षेत्रों में लोगों के घरों तथा निजी सम्पति को भारी नुकसान पहुंचा है। इन क्षेत्रों में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा कृषि मंत्री ने पहले भी नुकसान का जायजा लिया था, लेकिन 20 अगस्त को हुई भारी बरसात के कारण इस क्षेत्र में न्यांगल व सोलधा में अब तक 13 घर पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं जबकि चार दर्जन से अधिक मकानों के क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें प्रशासन द्वारा ऐतिहातन खाली करवा लिया गया है। कोटला में भी दो दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि कोटला व भेड़खड्ड क्षेत्र में बरसात से पहाड़ियों के दरकने से घरों को काफी नुकसान हुआ है। भविष्य में इस क्षेत्र में भूस्खलन से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए अतिसंवेदनशील जगहों पर चरणबद्व तरीके से डंगे(वायर क्रैट वर्क) लगाए जाएंगे। जिसके लिए उन्होंने वन, ग्रामीण विकास तथा जलशक्ति विभाग को कार्य करने के लिए आंकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस क्षेत्र में बरसात के कारण हुए नुकसान को देखते हुए नालों व कूहलों की चैनेलाइजेशन करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस समय प्रदेश भयंकर आपदा के दौर से गुजर रहा है। बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को समय पर राहत पहुंचाना और स्थाई पुनर्वास ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान इस क्षेत्र में पहाडियां दरकने के अधिकतर मामले सामने आए हैं जिससे कई मकान जमींदोज होने के अलावा कुछ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि भूस्खलन को देखते हुए इन क्षेत्रों का जियोलॉजिकल सर्वे करवाया जा रहा है जिसके लिए टीमें पूरी गहनता से सर्वेक्षण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक योजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस आपदा में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा से हुए नुकसान का वे स्वयं अधिकारियों के साथ धरातल पर जा कर जायजा ले रहे हैं, ताकि लोगों को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार लोगों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त मकान बनाने के लिए भी हर संभव सहयोग प्रदान करेगी । जो लोग भूस्खलन के दौरान कारण भूमिहीन हो गए हैं उनको मकान बनाने के लिए भूमि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

कृषि मंत्री ने इन क्षेत्रों में भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का मौके पर निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मकान क्षतिग्रस्त होने पर 7 परिवारों को एक-एक लाख रुपए के चेक, 4 परिवारों को 5-5 हज़ार रुपए, जबकि 4 परिवारों को फौरी राहत के रूप में 10-10 हजार रूपये की नकद राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि न्यांगल पंचायत में प्रभावित हुए 2 दर्जन परिवारों को अब तक 23 लाख 20 हज़ार रुपए की फौरी राहत प्रदान की जा चुकी है । उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के स्थाई पुनर्वास के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों पर सभी विभाग दिनरात राहत कार्यों में डटे हुए हैं और सभी इलाकों में पेयजल, सड़क एवं बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे है और सभी विभागों को भी लोगों की दिक्कतों को प्राथमिकता पर दूर करने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कोटला के सामुदायिक भवन तथा भौंका स्कूल में प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में जाकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
कृषि मंत्री ने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए ।

एसडीएम महिंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार कोटला सीता राम, कृषि उप निदेशक राहुल कटोच, एसएमएस ज्योति रैना, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भूषण, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आदर्श कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, कांग्रेस नेता करण मैहरा, अखिल रैना, नीलम देवी, कोटला पंचायत की प्रधान रीता देवी, न्यांगल के प्रधान चुनी लाल, सोलदा की प्रधान रवजेश कुमारी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

मुकेश अग्निहोत्री ने सहोड़ा पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता के परिवार संग प्रकट की संवेदनाएं

Next Post

प्राकृतिक खेती को अपनाकर शोभा देवी बनीं उत्कृष्ट महिला किसान

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

Next Post
प्राकृतिक खेती को अपनाकर शोभा देवी बनीं उत्कृष्ट महिला किसान

प्राकृतिक खेती को अपनाकर शोभा देवी बनीं उत्कृष्ट महिला किसान

नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा

नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा

बाढ़ के कारण कृषि विज्ञान केंद्र कुल्लू में भारी नुक़सान

बाढ़ के कारण कृषि विज्ञान केंद्र कुल्लू में भारी नुक़सान

लिपिक पद के भर्ती एवं पदोन्नति नियम में बदलाव करने संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं

पीएनबी आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण हेतू आवेदन 7 सितम्बर तक आमंत्रित

महान एन टी रामा राव के सम्मान में 100 का सिक्का

महान एन टी रामा राव के सम्मान में 100 का सिक्का

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

September 4, 2026

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

July 17, 2026
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

June 30, 2026
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

June 30, 2026

Post View

206

Recent News

Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

2026/09/04 12:51:16pm

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

2026/07/17 07:56:29pm
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

2026/06/30 06:07:46pm
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

2026/06/30 11:19:01am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    489
    7532
    Visitors Today
    4551595
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us