चंडीगढ़ : पूर्व जिला सेशन्स जज पुष्पिंदर सिंह और नाभा के पूर्व विधायक काका रणदीप सिंह के करीबी सहयोगी राम कृष्ण भोला आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
दोनों नेताओं को ‘आप’ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह और नाभा के विधायक देव मान ने पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया।
इस मौके पर मीडिया को जारी अपने बयान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से पंजाब के लोग बेहद प्रभावित हैं। पिछले डेढ़ साल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर बड़े-बड़े चेहरे लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुष्पिंदर सिंह और राम कृष्ण भोला के पार्टी में आने से हमें काफी मजबूती मिली है। दोनों नेता निस्वार्थ भाव से पंजाब के लोगों की सेवा के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं।