शिमला के गेयटी थिएटर में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के समक्ष प्रदेश की नृत्य विधाओं की झलक प्रदर्शित करने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा एक विशेष कोरियोग्राफिक सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किया गया। इस कार्यक्रम में भारत की महामहिम राष्ट्रपति के अलावा प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा अति विशिष्ट जन उपस्थित थे।
प्रदेश की मशहूर कोरियोग्राफर पूनम शर्मा द्वारा तैयार किए गए इस कार्यक्रम में राजगढ़ के पझौता क्षेत्र की आसरा सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा सिरमौरी नाटी के अलावा किन्नौरी, लाहौली, कुल्लुवी, चंबयाली नाटी तथा लुड्डी नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति दी गई।