नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएमओ ऑफिस में प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद शाम को कैबिनेट की पहली बैठक की। पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, अमित शाह को गृह एवं सहकारिता मंत्री, जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं रसायन और उर्वरक मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय, मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और अर्बन मंत्रालय, सड़क परिवहन मंत्रालय में अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा दो राज्य मंत्री, शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और स्टील मंत्री, पीयूष गोयल को कॉमर्स मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री, जीतनराम मांझी को MSME मंत्री, राममोहन नायडू को सिविल एविएशन मंत्री, गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्री, अश्विनी वैष्णव को रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम मंत्री, भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत को कल्चर और टूरिज्म मंत्री, अन्नपूर्णा देवी यादव को महिला एवं बालविकास मंत्री, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री, चिराग पासवानको फूड प्रोसेसिंग मंत्री, सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्री, राव इंद्रजीत सिंह को टूरिज्म राज्य मंत्री, श्रीपद नाईक को ऊर्जा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण के पास क्रमशः विदेश और वित्त विभाग ही रह सकता है। हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय रहने की संभावना हैं।