Tuesday, January 13, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री

प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal, Kangra, Latest News, Political News
0
प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री
प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पालमपुर में बीडीओ कार्यालय परिसर, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय कार्यालय निर्माण के लिए समुचित धन का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पालमपुर में शहीद स्मारक, पालमपुर अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने तथा ऑपरेशन थियेटर का निर्माण करने, शहर के लिए सीवरेज स्कीम, ओबीसी भवन, पालमपुर बस अड्डे के विस्तारीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज बदेहड़-पट्टी रोड पर पुल का निर्माण, लिंगटी खड्ड-नगरी मणिमहेश सड़क, नागनी से लसेडु चिम्बलहार पुल के निर्माण तथा राजपुर गोस्वामी गणेश दत्त कॉलेज के निकट रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा भी की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भविष्य में पालमपुर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए और अधिक धनराशि खर्च की जाएगी, जिसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है और आने वाले समय में पालमपुर का परिदृश्य बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से कांगड़ा जिला का विकास विशेष प्राथमिकता रही है और इसी दिशा में अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सभा चुनाव के दौरान छह कांग्रेस विधायकों ने बागी बनकर क्रॉस वोटिंग की। उनमें कांगड़ा जिला के एक नेता भी शामिल हैं, जो स्वयं भी सरकार में मंत्री और युवा कांग्रेस के महासचिव रहे, लेकिन उन्होंने पार्टी को आघात पहुंचाया उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना सत्ता के छटपटा रहे हैं, जबकि मैंने 35 साल संघर्ष किया है और वह षड्यंत्रों से घबराने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता विश्वास का हनन करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘‘वर्तमान राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर आम आदमी के विश्वास के लिए धन का प्रावधान कर रही है जबकि कुछ लोग पैसा खर्च कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। ऐसे लोग जनता की क्या सेवा करेंगे। आज अगर मैं मुख्यमंत्री बना हूं तो यह जनता की ताकत है। धन-बल से कुर्सी की चाह रखने वालों को हिमाचल प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वर्तमान सरकार पूरे पांच साल जन सेवा करेगी और पूरी ईमानदारी के साथ काम करेगी।’’
उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की अवधि को 51 दिन से घटाकर 21 दिन किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बिना स्टाफ के स्वास्थ्य तथा शिक्षण संस्थान नहीं खोलेगी तथा हर संस्थान के परिचालन के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आधुनिक तकनीक को इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश में 55 लाख लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं। जबकि पिछली भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ को देखते हुए अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में 900 से अधिक शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थान खोले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 90 हजार के अधिक इंतकाल व सात हजार से अधिक तकसीम के मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कि 15 माह के कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने आर्थिक और आपदा से उत्पन्न चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी राजनीतिक लाभ को देखते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की। जबकि पुरानी पेंशन प्रदान करने पर केंद्र सरकार ने कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही सरकारी कर्मचारियों के अधिकारों को छीनकर कांग्रेस कार्यकाल में लागू की गई पुरानी पेंशन स्कीम को वापिस ले लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कोई भी विशेष पैकेज प्रदान नहीं किया, जबकि राज्य सरकार ने प्रत्येक आपदा प्रभावित घर को बसाने के लिए अपने सीमित संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज प्रदान किया।
मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने पालमपुर की जनता को लगभग 250 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछले 14 माह के कार्यकाल में पालमपुर को अनेक परियोजनाएं दी हैं, जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को रोका गया। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी की विभिन्न पदों पर रहकर जन सेवा की और साबित किया कि वह किसी से भी डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सदैव मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।
पालमपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक संजय रतन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय चौहान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous Post

सांसद प्रणीत कौर बीजेपी में हुई शामिल

Next Post

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Admin

Admin

Next Post
मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

एक साल में पूरा होगा फ्लाईओवर का काम... मेयर शिमला

मंत्री विक्रमादित्य ने स्मार्ट सिटी के कामों की ली रिव्यू मीटिंग

जाखू मंदिर में बना  शहर का पहला एस्केलेटर शुभारंभ पर हांफ़ा: मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री

जाखू मंदिर में बना शहर का पहला एस्केलेटर शुभारंभ पर हांफ़ा: मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नशा मुक्त सुरक्षा युक्त अभियान का किया शुभारंभ। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नशा मुक्त सुरक्षा युक्त अभियान का किया शुभारंभ। 

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
Protests against Chinese gold mining intensify in Kashi village of Kham

खाम के कशी गांव में चीनी गोल्ड माइनिंग के खिलाफ विरोध तेज

December 20, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
HRTC की सुविधा: कुल्लू में तैयार हो चुके हिम बस कार्ड, महिलाओं के लिए आधा किराया

HRTC की सुविधा: कुल्लू में तैयार हो चुके हिम बस कार्ड, महिलाओं के लिए आधा किराया

January 13, 2026
अधिकारियों को हतोत्साहित करने वाले बयान पर बाग़वानी मंत्री ने जताई असहमति

अधिकारियों को हतोत्साहित करने वाले बयान पर बाग़वानी मंत्री ने जताई असहमति

January 13, 2026
सिरमौर बस हादसा: 12 की मौत पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

मुकेश अग्निहोत्री ने HRTC को केवल घाटे-मुनाफे के नजरिए से आंकने की आलोचना की

January 13, 2026
विक्रमादित्य सिंह ने भविष्य में अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करने की दी चेतावनी

विक्रमादित्य सिंह ने भविष्य में अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करने की दी चेतावनी

January 13, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

186

Recent News

HRTC की सुविधा: कुल्लू में तैयार हो चुके हिम बस कार्ड, महिलाओं के लिए आधा किराया

HRTC की सुविधा: कुल्लू में तैयार हो चुके हिम बस कार्ड, महिलाओं के लिए आधा किराया

2026/01/13 08:56:39pm
अधिकारियों को हतोत्साहित करने वाले बयान पर बाग़वानी मंत्री ने जताई असहमति

अधिकारियों को हतोत्साहित करने वाले बयान पर बाग़वानी मंत्री ने जताई असहमति

2026/01/13 08:51:49pm
सिरमौर बस हादसा: 12 की मौत पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

मुकेश अग्निहोत्री ने HRTC को केवल घाटे-मुनाफे के नजरिए से आंकने की आलोचना की

2026/01/13 08:44:54pm
विक्रमादित्य सिंह ने भविष्य में अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करने की दी चेतावनी

विक्रमादित्य सिंह ने भविष्य में अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करने की दी चेतावनी

2026/01/13 08:41:03pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    282
    6522
    Visitors Today
    2544633
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2025 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • HP Vidhansabha Winter Session
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2025 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us