सिधिविनायक टाइम्स शिमला। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी आज राजनीतिक उत्साह और जन समर्थन के भारी माहौल में तब्दील हो गया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर पड़ल मैदान में विशाल जन संकल्प रैलीका आयोजन कर रही है। सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न कोनों—चंबा, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर, लाहौल-स्पीति से लेकर कुल्लू और शिमला तक—से लोगों का आना जारी है। कई स्थानों पर सुबह-सुबह वाहनों के काफिले रवाना हुए, जिनमें पारंपरिक वेश-भूषा में सजे लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर जोश के साथ झूमते हुए मंडी की ओर बढ़ते दिखाई दिए। रैली स्थल पर सुबह के समय पंडाल खाली जरूर था, लेकिन देखते ही देखते मैदान रंग-बिरंगी संस्कृति और उत्साह से भर गया। अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोग अपनी-अपनी परंपराओं, बोली-बानी और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित कर रहे हैं, जिससे पूरा पड़ल मैदान एक विविधतापूर्ण सांस्कृतिक संगम बना हुआ है। आयोजकों का कहना है कि भीड़ जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि 11 बजे तक पंडाल पूरी तरह भर जाएगा।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/medicine-departmconduct-joint-operationspect-suspicistate/
सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हैं। जगह-जगह पार्किंग की सुविधा, पेयजल की व्यवस्था और मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार रैली में आने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात प्लान बनाया गया है, ताकि मंडी शहर में जाम की स्थिति न पैदा ना हो । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 11 बजे पहुंचने की संभावना है, जहां वे सरकार के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कुछ नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं, जिन्हें लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। प्रदेश सरकार इस रैली को अपने जन समर्थन और विकास कार्यों की मजबूती के रूप में पेश कर रही है। वहीं, रैली में पहुंचे लोग भी सरकार के तीन साल के कामकाज को लेकर अपनी राय और अपेक्षाएं व्यक्त कर रहे हैं।
ढोल-दमाऊ की आवाज़, नृत्य की लय, नारों की गूंज और उत्साह से भरी भीड़ ने मंडी को आज एक बड़े राजनीतिक और सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र बना दिया है। छोटी काशी की धरती पर हो रही यह रैली न केवल राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है, बल्कि यह प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और जनभावनाओं का भी जीवंत प्रदर्शन है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, मंडी का माहौल और अधिक ऊर्जावान होता जा रहा है, और सभी की निगाहें अब मुख्यमंत्री के संबोधन पर टिकी हैं, जो रैली का मुख्य आकर्षण होगा। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश कांग्रेस सरकार जन संकल्प सम्मेलन के नाम से मंडी के पड्डल मैदान में रैली कर रही है। रैली में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से लोग पहुंचे हैं। रैली के लिए बड़ी संख्या में प्रदेश भर से लोग पहुंचे हैं। इस दाैरान खूब नाटियों का दाैर भी चला। कुल्लवी नाटी डाल रहे लोग, लाभार्थियों और आम जनता के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। पडूडल मैदान को 18 ब्लॉकों में बांटकर हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं। विधानसभा में मंडी जिला से भाजपा के पास 10 में से नौ सीटें हैं। कांग्रेस सरकार का भीड़ जुटाकर विपक्ष को संदेश देने का भी प्रयास है। कल्याणकारी योजनाओं, आर्थिक सुधारों, पर्यटन को बढ़ावा देने, कृषि–बागवानी क्षेत्र में किए गए कार्यों और सड़क–बुनियादी ढाँचे के विस्तार का विस्तार से उल्लेख किया गया। सरकार ने दावा किया कि आर्थिक चुनौतियों और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद प्रदेश ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। पड्डल मैदान में उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम को प्रदेश में सरकार के तीन वर्षों के बड़े उत्सव में बदल दिया। रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री , चन्दर कुमार , राजेश धर्माणी मौजूद है इसके अलावा, विक्रमादित्य मंडी नहीं पहुंचे है।





















