धर्मशाला समीप चेतडू गांव स्थित भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र कार्यालय में आज आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी व सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने संघटनात्मक दृष्टि से बैठक ली। बैठक में चुनावी मैदान में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर राजीव भारद्वाज को भारी बहुमत से सीट सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल, कांगड़ा-चंबा भाजपा के संजोयक चंद्र भूषण नाग, कांगड़ा-चंबा भाजपा के संगठन मंत्री राजपाल, पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव विशाल चौहान, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, ज़िला कांगड़ा भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, ज़िला कांगड़ा भाजपा मीडिया सह-प्रभारी अंकुश वर्मा, अधिराज सूद, धर्मशाला म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पूर्व उप-महापौर व पार्षद सर्वचन्द गलोटिया, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र कार्यालय के प्रबंधक डॉक्टर विजय शर्मा, रविंद्र धवन आदि माजूद रहे।