Tuesday, September 15, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Mandi > एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल : मोदी

एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल : मोदी

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना हौसला बुलंद रखना सिखाया है, लेकिन कांग्रेस, मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती।

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Himachal, Mandi, Sirmaur
0

नाहन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहन के चौगान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को जो स्पीड और स्केल चाहिए, वो सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने अपने भाषण से पूर्व हिमाचल में गुजारे समय को याद किया, मां शालूनी और सभी देवी देवताओं को याद किया। उन्होंने कहा कि जब मैं हिमाचल का प्रभारी था तब भी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानता था और आज भी मानता हूं। मोदी ने कहा समय बदला है पर मोदी नहीं बदला है।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में अपने हिमाचल के साथियों को भी याद किया।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए न नाहन नया है और न ही सिरमौर नया है, लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि आज का माहौल नया है। जब देश मोदी को जानता नहीं था, तब भी आप लोगों ने मुझे आशीर्वाद और प्यार देने में कोई कमी नहीं रखी। समय बदला है, लेकिन मोदी नहीं बदला है। मोदी का हिमाचल से वही पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि मुझे आशीर्वाद चाहिए। एक ताकतवर भारत बनाने के लिए, दूसरा विकसित भारत बनाने के लिए और तीसरा विकसित हिमाचल के लिए। मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है, हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा। आपने कांग्रेस का दौर देखा है, जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था, कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी, लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा।

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना हौसला बुलंद रखना सिखाया

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना सिर गर्व से ऊंचा रखना सिखाया है। मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता, लेकिन कांग्रेस, मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है, कांग्रेस को वंदे मातरम् कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती। पीएम मोदी ने कहा एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला, इन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा। लेकिन पहली कैबिनेट में कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी है और अवसरवादी है। ये घोर सांप्रदायिक हैं, ये घोर जातिवादी हैं और ये घोर परिवारवादी हैं। 60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं, उनको भी आरक्षण की जरूरत है, कांग्रेस ने इन समाज के बारे में कभी सोचा ही नहीं। मोदी ने आकर सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10% आरक्षण किया और इस देश में कोई झगड़ा नहीं हुआ।

मोदी ने हाटी समुदाय का जिक्र किया तो नारों से गूंजा पंडाल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे गिरिपार के हाटी समुदाय को भी आरक्षण नहीं दिया था। ये सारे काम मोदी ने आपका कर्ज उतारने के लिए किए हैं। इसके कारण आज हमारे समाज के लोगों को अलग-अलग स्थान पर अवसर मिल रहा है।

इंडी गठबंधन की साजिश का ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में आया सामने

2 दिन पहले ही वहां कोलकाता उच्च न्यायालय ने कई मुस्लिम जातियों के आरक्षण को खत्म कर दिया। मुसलमानों की कई जातियों को इंडी गठबंधन वालों ने ओबीसी बना दिया था और ओबीसी का हक उनको दे दिया था। ऐसा करके इंडी गठबंधन ने ओबीसी के हक पर डाका डाला और संविधान की धज्जियां उड़ा दी। अब कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंडी गठबंधन वाले बौखलाए हुए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री तो सीधे-सीधे कोर्ट के फैसले को मानने से भी इनकार कर रही हैं। इनके लिए संविधान और अदालतें कोई मायने नहीं रखती। इनका सबसे सगा अगर कोई है, तो वो इनका वोटबैंक है।

आज मैं आपसे तीसरी बार भाजपा सरकार के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मुझे आशीर्वाद मेरे लिए नहीं चाहिए, मेरे परिवार, मेरी जात-बिरादरी के लिए नहीं चाहिए। मुझे आशीर्वाद चाहिए – ताकतवर भारत बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, विकसित हिमाचल के लिए। रैली की अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की। उन्होंने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि हिमाचल की पावन धरती पर पीएम मोदी का आगमन हुआ। आज के दौरे के बाद भाजपा और चुनावी प्रचार में बल मिलेगा, अभी की हिमाचल में चार की चार देश में 400 पार। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहे और मोदी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Tags: #bjp#bjphimachal#congress#election#himachal#loksabhaelection2024#POLITICALNEWS#sidhivinayaktimes
Previous Post

मुस्लिम समुदायों को कोटा देने पर अपना रुख स्पष्ट करें इंडिया ब्लॉक कांग्रेस-आप : भाजपा

Next Post

4 जून को भाजपा होगी 400 के पार : राजीव भारद्वाज

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
जल्द ही देश और प्रदेश में होगी भाजपा की सरकारें : राजीव भारद्वाज

4 जून को भाजपा होगी 400 के पार : राजीव भारद्वाज

मोदी राज में 8 साल के बच्चे 18 के हुए, मगर भविष्य नहीं दिख रहा: आनंद शर्मा

मोदी राज में 8 साल के बच्चे 18 के हुए, मगर भविष्य नहीं दिख रहा: आनंद शर्मा

काला सच सामने आने पर तिलमिलाए सुधीर शर्मा : पठानिया

काला सच सामने आने पर तिलमिलाए सुधीर शर्मा : पठानिया

नगर निगम की मासिक बैठक में पानी की समस्या पर गरमाया सदन

नगर निगम की मासिक बैठक में पानी की समस्या पर गरमाया सदन

डंके की चोट पर कहता हूं POK भारत का है, रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

डंके की चोट पर कहता हूं POK भारत का है, रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

September 4, 2026

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

July 17, 2026
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

June 30, 2026
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

June 30, 2026

Post View

2851

Recent News

Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

2026/09/04 12:51:16pm

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

2026/07/17 07:56:29pm
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

2026/06/30 06:07:46pm
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

2026/06/30 11:19:01am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    454
    1668
    Visitors Today
    4538588
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us