नई दिल्ली।
नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर केंद्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, तेलुगु देशम पार्टी, जनता दल (यू) और गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मु को केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करने से संबंधित पत्र सौंपा।
ज्ञात रहे कि मोदी को इससे पहले राजग संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से गठबंधन संसदीय दल का नेता चुना गया। संभावना है कि राष्ट्रपति मोदी को सरकार बनाने के लिए आज शाम तक निमंत्रण पत्र दे सकती हैं।
संभावना जताई जा रही है कि मोदी और नई मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्य रविवार शाम को शपथ ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव में राजग ने 293 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद यह पहला अवसर है जब कोई नेता दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा।को सुनिश्चित करने के लिए काम किया।