Sunday, April 5, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Mandi > सांसद विकास निधि के कार्यों में लाएं तेजी : प्रतिभा सिंह

सांसद विकास निधि के कार्यों में लाएं तेजी : प्रतिभा सिंह

Admin by Admin
2 years ago
in Mandi
0

मंडी, :सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी जिले की विभिन्न पंचायतों में सांसद विकास निधि के तहत स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें जल्द धरातल पर उतारने को कहा। वे बुधवार को मंडी में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं।

सांसद ने बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की तथा विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सांसद विकास निधि के कार्यों का विकास खंडवार जायजा लिया और उनके क्रियान्वयन के संबंध में अड़चने दूर करने तथा औपचारिकताओं को पूरा करके कार्यों को आगे बढ़ाने को कहा।

उन्होंने कहा कि मंडी-पंडोह-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा वैकल्पिक मार्ग के तौर पर मंडी-कमांद-बजौरा-कुल्लू मार्ग की तुरंत मरम्मत और स्तरोन्नयन की आवश्यकता है। यह सड़क आपात स्थिति में आवश्यक खाद्य सामग्री सहित आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने तथा यात्रियों के आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 12 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई है। सांसद ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इसे लेकर विशेष ग्रांट जारी करने के लिए बात की है।

प्रतिभा सिंह ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत नौण तथा विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत चौंतड़ा में विभिन्न योजनाओं की कंवर्जेंस के साथ सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
सांसद ने हमीरपुर-कोटली-मंडी राजमार्ग परियोजना के निर्माण में संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कोटली क्षेत्र में लोगों की दिक्कतों को समझने तथा उनके निराकरण के निर्देश दिए। निर्माण के कारण तल्याहड़ स्कूल के खेल मैदान के अलावा गांवों के रास्तों, डंगों इत्यादि से जुड़ी शिकयतों के समाधान के लिए तुरंत काम करने को कहा।

उन्होंने बताया कि पिछले मानसून में आपदा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मनरेगा के तहत कार्यों को तरजीह दी गई है। जिले में मनरेगा में करीब 945 करोड़ रुपये के 74 हजार 107 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 24162 कार्य आरंभ किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले और दूसरे चरण में वर्ष 2023-24 में करीब 8.38 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। वहीं में जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में 16 कार्यों पर 232 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

शारटी स्कूल को 25 लाख, खोलानाल को 10 लाख जारी

सांसद ने कहा कि मानसून आपदा में शारटी और खोलानाल स्कूल को हुए नुकसान के चलते उन्होंने दोनों स्कूलों के लिए धनराशि देने की घोषणा की थी। इसके मुताबिक शारटी स्कूल के लिए 25 लाख रुपये तथा खोलानाल स्कूल के लिए 10 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं उन्होंने अधिकारियों को जारी धनराशि का जल्द सदुपयोग करने को कहा।

सांसद ने अधिकारियों को पंचवक्त्र फुटब्रिज का काम शिवरात्रि से पहले पूरा करने के निर्देश दिए । बता दें, बीते मानसून ब्यास नदी में आई बाढ़ में पंचवक्त्र महादेव मंदिर का फुटब्रिज ध्वस्त हो गया था। सांसद प्रतिभा सिंह ने इसके पुनर्निर्माण कार्य के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये प्रदान किए थे। उनके प्रयासों से इस कार्य के लिए सरकार ने अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है।

प्रतिभा सिंह ने स्कूली बच्चों की खेल सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिस तरह अंडर 14 श्रेणी में खेल स्पर्धाओं के लिए सरकार की ओर से फंड मुहैया कराए जाते हैं, वे उसी तर्ज पर अंडर 19 श्रेणी में भी फंड मुहैया कराने के लिए सरकार को लिखेंगी।

इन योजनाओं की समीक्षा

सांसद ने बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, केंद्र रोड़ फंड परियोजना, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाएं, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज, राजस्व, खाद्य आपूर्ति तथा शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा विकास कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा अधिकारियों का आवश्यक मार्गदर्शन किया।

डीसी का कार्यों को समयबद्ध पूरा करने पर बल

इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि उनके निर्देशों का पूरा अनुपालन तय बनाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने को कहा और विश्वास जताया कि इसके सकारात्मक नतीजे धरातल पर दिखेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिले में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने तथा हिम ईरा उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने जिले में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को मजबूती देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

सदस्यों ने दिए बहुमूल्य सुझाव

इस अवसर पर बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, कांग्रेस नेता एवं जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, नगर निगम मंडी के महापौर विरेंद्र शर्मा, समिति सदस्य अमित पॉल सहित समिति के अन्य गैर सरकारी सदस्यों ने विकास कार्यों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, एसडीएम सदर ओेम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

Kangra : जिला में विभिन्न जगहों पर आईटीएमएस स्थापित करना जरूरी: डीसी

Next Post

विदेशी डाक टिकटों में नजर आ रहे भगवान श्रीराम

Admin

Admin

Next Post
विदेशी डाक टिकटों में नजर आ रहे  भगवान श्रीराम

विदेशी डाक टिकटों में नजर आ रहे भगवान श्रीराम

Shimla   विख्यात फिल्म निर्माता एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री बने मानव मन्दिर के ब्रांड एम्बेसेडर

Shimla विख्यात फिल्म निर्माता एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री बने मानव मन्दिर के ब्रांड एम्बेसेडर

पंजाब दे शेर ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के अंतर्गत लांच की अपनी टीम जर्सी

पंजाब दे शेर ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के अंतर्गत लांच की अपनी टीम जर्सी

भारत सरकार का अन्तरिम बजट पिछले कुछ वर्षो का अत्यन्त महत्वपूर्ण बजट : शान्ता कुमार

चण्डीगढ़ के एक छोटे से चुनाव के कारण पूरे भारत में भाजपा का सिर नीचे : शांता कुमार

विपक्ष के आरोप बेबुनियाद,नहीं हो रहा उद्योगों का पलायन,तथ्य रखे सरकार के पास : हर्ष वर्धन चौहान

विपक्ष के आरोप बेबुनियाद,नहीं हो रहा उद्योगों का पलायन,तथ्य रखे सरकार के पास : हर्ष वर्धन चौहान

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

April 4, 2026

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य: केवल सिंह पठानिया

April 4, 2026
एस डी एम कार्यालय बैजनाथ में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर मॉक ड्रिल का आयोजन

एस डी एम कार्यालय बैजनाथ में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर मॉक ड्रिल का आयोजन

April 4, 2026
एचपीटीडीसी होटलों के निजीकरण पर कांग्रेस बेनकाब—एक ही नेता के दो बयान, सरकार में तालमेल शून्य: डॉ. राजीव सहजल

एचपीटीडीसी होटलों के निजीकरण पर कांग्रेस बेनकाब—एक ही नेता के दो बयान, सरकार में तालमेल शून्य: डॉ. राजीव सहजल

April 4, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

322

Recent News

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

2026/04/04 08:48:00pm

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य: केवल सिंह पठानिया

2026/04/04 08:46:12pm
एस डी एम कार्यालय बैजनाथ में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर मॉक ड्रिल का आयोजन

एस डी एम कार्यालय बैजनाथ में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर मॉक ड्रिल का आयोजन

2026/04/04 08:41:29pm
एचपीटीडीसी होटलों के निजीकरण पर कांग्रेस बेनकाब—एक ही नेता के दो बयान, सरकार में तालमेल शून्य: डॉ. राजीव सहजल

एचपीटीडीसी होटलों के निजीकरण पर कांग्रेस बेनकाब—एक ही नेता के दो बयान, सरकार में तालमेल शून्य: डॉ. राजीव सहजल

2026/04/04 08:38:37pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    303
    5219
    Visitors Today
    3118560
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us