Tuesday, April 21, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Political News > युवाओं के सशक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण में समर्पित मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर

युवाओं के सशक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण में समर्पित मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ, भारत दर्शन, एक से श्रेष्ठ ने युवाओं के हौसलों को दी नई उड़ान

Admin by Admin
2 years ago
in Political News
0

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण की बात कही है। इसके अतिरिक्त श्री अनुराग ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में स्वयं द्वारा चलाए जा रहे युवा केंद्रित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने युवा का मतलब समझाते हुए कहा, ” मोदी सरकार युवाओं के शक्तिकरण से राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित रही है। युवा का मतलब है देश की ताकत, आत्मनिर्भरता और कॉन्फिडेंस। आज का युवा भारत की वह पीढ़ी है जो प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा। युवा भारत की नीति भी है, नेतृत्व भी है और नियति भी है”

अनुराग ठाकुर ने कहा” अगर आप प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को देखेंगे तो आपको पता लगेगा कि युवा का मतलब क्या है। मोदी  ने उम्र के बंधन को तोड़ दिया है। चाहे 12,000 फीट की ऊंचाई पर केदारनाथ में साधना करना हो, तेजस फाइटर जेट को हवा में उड़ाना हो, डीप सी डाइविंग करनी हो, बगैर अन्न के 11 दोनों का अनुष्ठान करना हो या प्रत्येक नवरात्रि में बिना अन्न ग्रहण किए विदेश से लेकर देश के सभी कार्यों को सुचारू ढंग से करना हो, मोदी  ने इन सभी कार्यों का इतनी सरलतापूर्वक निर्वहन किया है जिससे पता चलता है कि युवा होना मोदी  के सोच और कार्यों में समाहित है।” अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  की प्रेरणा से उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भी बिना किसी सरकारी सहायता के युवाओं के लिए कई कार्यक्रम चालू किए हैं जिनका सुखद परिणाम आज जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ, सांसद भारत दर्शन, एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम ने युवाओं के हौसलों को नई उड़ान दी है। अनुराग ठाकुर ने सांसद खेल महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि खेलोगे तभी खिलोगे। और इसीलिए सांसद खेल महाकुंभ आयोजन मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर रहा है बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का भी अवसर दे रहा है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने, खिलने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सांसद खेल महाकुंभ सबसे बड़ा मंच बना है।सांसद खेल महाकुंभ के पहले संस्करण में 40,000 और दूसरे संस्करण में 45,000 लोग इसमें शामिल हुए थे। इस बार हमने 75,000 खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, ” यह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की ही प्रेरणा है कि आज पूरे देश में लगभग 300 सांसद अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ के मॉडल को अपना कर अपने यहाँ इसका आयोजन करवा रहे हैं।आज सांसद खेल महाकुंभ की लोकप्रियता इतनी है की हमारे युवा आज पूरी तरह से नशे से दूर होकर खेलों में अपना करियर बनाने को आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें पता है कि खेलों में आगे बढ़ने से वह तन और मन दोनों से फिट रहेंगे और परिवार के साथ-साथ देश को भी आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकेंगे”

अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि अभी हाल ही में हमने हमीरपुर और हिमाचल से नशा के समूल नाश हेतु नशा मुक्त और सुरक्षा युक्त अभियान की शुरुआत की है। इसमें हम अपने युवाओं को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाते हैं और उन्हें हेलमेट भी प्रदान करते हैं। अभी तक हमने पूरे क्षेत्र में लगभग 10000 हेलमेट युवाओं को दिए हैं।

आगे सांसद भारत दर्शन के बारे में बताते हुए  अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं इस योजना के अंतर्गत अपने क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण पर ले जाता हूं ताकि वह देश-विदेश में चल रही नई तकनीकों को जान सके और उसके अनुरूप अपना कैरियर बना सकें।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि ठीक इसी प्रकार हमने तीन केंद्रों के साथ एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम की शुरुआत की थी जहां जरूरतमंद बच्चों अपनी जरूरी पढ़ाई कर सकें। आज पूरे क्षेत्र में 500 से अधिक एक से श्रेष्ठ केंद्र सुचारू हैं जहां 10000 से अधिक बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश को सदैव अपना दूसरा घर माना है। हिमाचल जैसे छोटे से पहाड़ी राज्य को उन्होंने इतना विकास दिया है ।

Previous Post

हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार वेंटिलेटर पर : डॉ राजीव बिंदल (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)

Next Post

एक महीने के बाद घर वापिस पहुंचने पर भावुक हुए सुधीर शर्मा

Admin

Admin

Next Post
एक महीने के बाद घर वापिस पहुंचने पर भावुक हुए सुधीर शर्मा

एक महीने के बाद घर वापिस पहुंचने पर भावुक हुए सुधीर शर्मा

निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा आज बालूगंज थाने में हाजिर हुए।

निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा आज बालूगंज थाने में हाजिर हुए।

टीबी के नए मामले रोकने के लिए हाई रिस्क क्षेत्रों  को पहचानना होगा: डाक्टर नरेश चावला

टीबी के नए मामले रोकने के लिए हाई रिस्क क्षेत्रों को पहचानना होगा: डाक्टर नरेश चावला

जिला ऊना मुख्यालय में भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक का शुभारंभ

जिला ऊना मुख्यालय में भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक का शुभारंभ

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की भाजपा ने काम किया है और काम करेगी।

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की भाजपा ने काम किया है और काम करेगी।

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मपत्नी संग मां ज्वालामुखी के दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मपत्नी संग मां ज्वालामुखी के दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

April 21, 2026
धर्मशाला में फुटबॉल का महाकुंभ: 27 अप्रैल से सजेगा शहीद मेजर दुर्गा मल्ल और कैप्टन केएन थापा मेमोरियल गोल्ड कप का मंच

धर्मशाला में फुटबॉल का महाकुंभ: 27 अप्रैल से सजेगा शहीद मेजर दुर्गा मल्ल और कैप्टन केएन थापा मेमोरियल गोल्ड कप का मंच

April 21, 2026
जन आक्रोश महिला पदयात्रा’: महिला विरोधी कांग्रेस के खिलाफ शिमला में हुंकार भरेगी भाजपा; सोलन से जुटेंगी 1500 महिलाएं

जन आक्रोश महिला पदयात्रा’: महिला विरोधी कांग्रेस के खिलाफ शिमला में हुंकार भरेगी भाजपा; सोलन से जुटेंगी 1500 महिलाएं

April 21, 2026
जनसंख्या विस्फोट और बढ़ती आत्महत्याएं: एक गंभीर चुनौती

जनसंख्या विस्फोट और बढ़ती आत्महत्याएं: एक गंभीर चुनौती

April 21, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

162

Recent News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मपत्नी संग मां ज्वालामुखी के दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मपत्नी संग मां ज्वालामुखी के दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

2026/04/21 03:00:32pm
धर्मशाला में फुटबॉल का महाकुंभ: 27 अप्रैल से सजेगा शहीद मेजर दुर्गा मल्ल और कैप्टन केएन थापा मेमोरियल गोल्ड कप का मंच

धर्मशाला में फुटबॉल का महाकुंभ: 27 अप्रैल से सजेगा शहीद मेजर दुर्गा मल्ल और कैप्टन केएन थापा मेमोरियल गोल्ड कप का मंच

2026/04/21 02:58:00pm
जन आक्रोश महिला पदयात्रा’: महिला विरोधी कांग्रेस के खिलाफ शिमला में हुंकार भरेगी भाजपा; सोलन से जुटेंगी 1500 महिलाएं

जन आक्रोश महिला पदयात्रा’: महिला विरोधी कांग्रेस के खिलाफ शिमला में हुंकार भरेगी भाजपा; सोलन से जुटेंगी 1500 महिलाएं

2026/04/21 02:39:47pm
जनसंख्या विस्फोट और बढ़ती आत्महत्याएं: एक गंभीर चुनौती

जनसंख्या विस्फोट और बढ़ती आत्महत्याएं: एक गंभीर चुनौती

2026/04/21 02:37:04pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    479
    9066
    Visitors Today
    3240272
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper
    • Career
      • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us