Tuesday, January 13, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • HP Vidhansabha Winter Session
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को जिताएं और विधायक के साथ मुख्यमंत्री भी पाएं : सुक्खू

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को जिताएं और विधायक के साथ मुख्यमंत्री भी पाएं : सुक्खू

प्रचार के आख़िरी दिन कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हरिपुर, खबली, ढलियारा में की विशाल जनसभाएं

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Kangra, Latest News, Political News
0

देहरा।

उप-चुनाव प्रचार के आख़िरी दिन सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत हरिपुर, खबली और ढलियारा में विशाल जनसभाओं का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि देहरा का चुनाव, देहरा के सम्मान की लड़ाई है और पूर्व विधायक होशियार सिंह को जनता सबक़ सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को जिताएं और विधायक के साथ मुख्यमंत्री भी पाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अगला राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरा में मनाया जाएगा और इस कार्यक्रम से पहले पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने साढ़े छह साल में देहरा की किसी समस्या के लिए धरना नहीं दिया, लेकिन अपना इस्तीफ़ा स्वीकार कराने के लिए वह विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए और कोर्ट भी गए क्योंकि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश रची, जो असफल रही।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इस बार होशियार सिंह की होशियारी नहीं चलेगी और वह देहरा की जनता को झूठ बोल कर गुमराह नहीं कर पाएंगे। छह साल तक वह अपने क्षेत्र का विकास कराने में असफल रहे। क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली विधायक निधि से वह अपने फ़ाइव स्टार रिजॉर्ट के लिए एक करोड़ का रास्ता बनवा रहे हैं। सरकारी फंड का दुरुपयोग कर रिजॉर्ट के लिए डंगे लगाए जा रहे हैं, जबकि देहरा की सड़कों का बुरा हाल है। होशियार सिंह को देहरा की जनता की नहीं, अपने रिजॉर्ट की चिंता है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने धनबल की राजनीति को नकार कर कांग्रेस के विधायकों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी है। अब कांग्रेस की संख्या में तीन और बढ़ने वाली है और 13 जुलाई को कांग्रेस के विधायक 41 हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर की जनता विकास को चुनेगी और होशियार सिंह का पैसा किसी काम नहीं आएगा। पूर्व विधायक भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हैं और देहरा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि देहरा के सम्मान की लड़ाई में भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर का साथ देंगे और होशियार सिंह को ज़मीन दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर दिन में सपने देख रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने की उनकी हसरत कभी पूरी नहीं होगी। जनता को ठगने के लिए वह बार-बार भाजपा सरकार बनने के झूठे दावे कर रहे हैं और अब जनता भी उनका मज़ाक़ बना रही है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से बदहाल करने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा ज़िम्मेदार हैं। कांग्रेस सरकार को भाजपा सरकार से 85 हजार करोड़ रुपए का क़र्ज़ विरासत में मिला। आज प्रदेश की हालत यह है कि कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की आर्थिक हालत में सुधार लाने के लिए कड़े कदम उठाए, जिससे एक वर्ष में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत का सुधार हुआ है और राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया है। इस राजस्व से आम आदमी के लिये योजनाएँ बनाई जा रही है।

कांग्रेस सरकार करवा रही निःशुल्क इलाज 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देकर उनका भविष्य सुरक्षित बनाया। पुलिस कर्मचारियों की डाइट मनी पांच गुणा बढ़ाकर एक हजार रुपए की। महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए पेंशन दी, जिसे रुकवाने के लिए जयराम ठाकुर चुनाव आयोग पहुंच गए। 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का 25 लाख रुपये तक इलाज कांग्रेस सरकार निःशुल्क करवा रही है। विधवाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके 27 वर्ष तक के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई एस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर पर 20 लाख रुपये का कर्ज़ उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही गाय का दूध 45 रुपए और भैंस का दूध 55 रुपए प्रति लीटर की दर से ख़रीदा जा रहा है और प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाले गेहूं को 40 रुपए तथा मक्की को 30 रुपए प्रति किलो की दर से ख़रीदा जाएगा। कांग्रेस सरकार गाँव से जुड़े हुए लोगों के लिए योजनाएँ बनाई रही हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद देहरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ एसई (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त 650 करोड़ रुपये की लागत से अतंर्राष्ट्रीय स्तर का ज़ू बनाया जा रहा है, जिसमें 2000 स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी।

भाजपा को लगा बड़ा झटका

हरिपुर में ग्राम पंचायत भटेड़ बासा के प्रधान मथुरा दास, हरिपुर के पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार पिंका, वार्ड चार से सदस्य विवेक कुमार, वार्ड छह के सदस्य सुनील कुमार, वार्ड पांच की सदस्य बिमला देवी, अंजना सरोच, सहित अपने समर्थकों सहित भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। सभी ने मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देहरा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सकती है। इसलिए वह आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन निगम के चेयरमैन कैबिनेट रैंक रघुबीर सिंह बाली, विधायक संजय रतन, भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, भुवनेश्वर गौड़, अनुराधा राणा, कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags: #congress#congresshimachal#dehra#election#Electioncampaign#himachal#kamleshthakur#kangra#PongDam#reelection#reelectionindehra#sukhwindersinghsukhu
Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके योगदान को किया याद

Next Post

मुख्यमंत्री की बौखलाहट बता रही देहरा में कांग्रेस की हार निश्चित : बिक्रम ठाकुर

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
सरकार की कठपुतली बन गए हैं विधानसभा अध्यक्ष : विक्रम ठाकुर

मुख्यमंत्री की बौखलाहट बता रही देहरा में कांग्रेस की हार निश्चित : बिक्रम ठाकुर

हिमाचल में 11 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना

10 के बाद फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना

बग्गी में बाइक और ट्रक की टक्कर, बैंक कर्मी की मौके पर मौ*त

बग्गी में बाइक और ट्रक की टक्कर, बैंक कर्मी की मौके पर मौ*त

CPS Sanjay Awasthi mourns demise of senior journalist

CPS Sanjay Awasthi mourns demise of senior journalist

महीने में दो बार होगा हाइड्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण : अनुपम कश्यप

महीने में दो बार होगा हाइड्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण : अनुपम कश्यप

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
Protests against Chinese gold mining intensify in Kashi village of Kham

खाम के कशी गांव में चीनी गोल्ड माइनिंग के खिलाफ विरोध तेज

December 20, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Lohri in Himachal Pradesh: Celebrating Winter, Community and Cultural Traditions

Lohri in Himachal Pradesh: Celebrating Winter, Community and Cultural Traditions

January 13, 2026
HRTC की सुविधा: कुल्लू में तैयार हो चुके हिम बस कार्ड, महिलाओं के लिए आधा किराया

HRTC की सुविधा: कुल्लू में तैयार हो चुके हिम बस कार्ड, महिलाओं के लिए आधा किराया

January 13, 2026
अधिकारियों को हतोत्साहित करने वाले बयान पर बाग़वानी मंत्री ने जताई असहमति

अधिकारियों को हतोत्साहित करने वाले बयान पर बाग़वानी मंत्री ने जताई असहमति

January 13, 2026
सिरमौर बस हादसा: 12 की मौत पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

मुकेश अग्निहोत्री ने HRTC को केवल घाटे-मुनाफे के नजरिए से आंकने की आलोचना की

January 13, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

582

Recent News

Lohri in Himachal Pradesh: Celebrating Winter, Community and Cultural Traditions

Lohri in Himachal Pradesh: Celebrating Winter, Community and Cultural Traditions

2026/01/13 09:31:41pm
HRTC की सुविधा: कुल्लू में तैयार हो चुके हिम बस कार्ड, महिलाओं के लिए आधा किराया

HRTC की सुविधा: कुल्लू में तैयार हो चुके हिम बस कार्ड, महिलाओं के लिए आधा किराया

2026/01/13 08:56:39pm
अधिकारियों को हतोत्साहित करने वाले बयान पर बाग़वानी मंत्री ने जताई असहमति

अधिकारियों को हतोत्साहित करने वाले बयान पर बाग़वानी मंत्री ने जताई असहमति

2026/01/13 08:51:49pm
सिरमौर बस हादसा: 12 की मौत पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

मुकेश अग्निहोत्री ने HRTC को केवल घाटे-मुनाफे के नजरिए से आंकने की आलोचना की

2026/01/13 08:44:54pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    327
    6730
    Visitors Today
    2544841
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2025 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • HP Vidhansabha Winter Session
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2025 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us