जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को भारी चुनावी सरगर्मी देखने को मिली। नामांकन के तीसरे और अंतिम दिन विभिन्न निकायों में कुल 60 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए, जिसके साथ ही जिले में अब कुल प्रत्याशियों की संख्या 125 पहुँच गई है। शनिवार को अंतिम दिन नगर परिषद कुल्लू में सबसे अधिक 19 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जबकि मनाली में 18, बंजार में 14, निरमंड में 11 और भुंतर में 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे।
पूरी नामांकन प्रक्रिया के समापन के बाद अब नगर परिषद कुल्लू में सर्वाधिक 44 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं नगर पंचायत निरमंड में 23, नगर परिषद मनाली में 21, नगर पंचायत भुंतर में 20 और नगर पंचायत बंजार में 17 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब आगामी दिनों में पत्रों की छंटनी और नाम वापसी के बाद ही अंतिम चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।


















