सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। कुल्लू पुलिस ने वर्ष 2025 में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न अभियानों और छापेमारियों के दौरान कुल 65 किलोग्राम चरस और लगभग डेढ़ किलोग्राम चिट्टा बरामद किया। इस कार्रवाई में कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की गई।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/portal-now-ai-powered-himachal-becomesstate-in-digital-governance/
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार गुप्त सूचनाओं पर छापेमारी, विशेष निगरानी और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशे से दूर रहें और यदि किसी स्थान पर नशा तस्करी या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस बुराई से सुरक्षित रखा जा सके।
कुल्लू से प्रिया शर्मा की रिपोर्ट।





















