Wednesday, February 11, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस : बच्चों ने लघु नाटिका से बताया नशा जिदंगी नहीं समस्या है

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस : बच्चों ने लघु नाटिका से बताया नशा जिदंगी नहीं समस्या है

छोटा शिमला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आग्रह

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Shimla
0

शिमला।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला प्रशासन शिमला और मानव कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान से अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव कल्याण सेवा समिति की ओर से एक लघु नाटिका का आयोजन किया गया, जिसमें एक छात्र किस तरह नशे के चंगुल में फंस जाता है, के बारे में दिखाया गया। नाटिका में अभिनय करने वाले कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन किया और खूब तालियां बटौरी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा कि देश दुनिया में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ हर वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया जाता है। आज के समय में युवा पीढ़ी भी नशे की चपेट में फंसती जा रही है। हमारे आसपास बहुत से ऐसे युवा हैं जो नशे के आगोश में चले गए हैं। नशा समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है, जिसमें फंस कर युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। आज शिक्षा में होनहार विद्यार्थी भी नशे की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे युवाओं से हमेशा दूरी रखें जो नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। उन्होंने बच्चों से अपने आप को रचनात्मक कार्यों में लगाए रखने का आग्रह किया तथा खेलों के प्रति अपनी रुचि विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नशे से बचने के लिए स्वयं को हमेशा नशे के खिलाफ रहने के लिए प्रेरित करते रहें। उन्होंने कहा कि युवा अपने बेहतर करियर के लिए संजीदा रूप से मेहनत करें।

जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला की प्रधानाचार्य सुमन पटियाल ने स्वागत भाषण दिया। मानव कल्याण सेवा समिति के क्षेत्रीय संयोजक दीपक सुंदरियाल ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को नशे के खिलाफ अग्रणी भूमिका निभानी होगी। माता-पिता बच्चों के दोस्त बनकर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाॅ. अनुज ने नशे के लक्षण और दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

नशे को छोड़ चुके साहिल डोगरा ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लगातार दस वर्षों तक नशे के आदि होने के कारण उन्होंने अपना करियर और जिंदगी पूरी तरह बर्बाद कर ली, लेकिन अब नशा मुक्ति केंद्र की सहायता से उन्होंने नशा छोड़ दिया है। नशे को हमेशा ना कहना सीखें। नशा जिदंगी नहीं बल्कि समस्या की जड़ है।

कार्यक्रम में नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की सुहानी ने प्रथम, जमा दो के नवीन नांटा ने द्वितीय और कक्षा सातवीं के रोजा दीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में जमा एक की एंजल शांडिल ने प्रथम, कक्षा आठवीं के हिमांशु शर्मा ने द्वितीय और दसवीं की शीतल ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में जमा दो प्रक्षित वर्मा ने प्रथम, दसवीं की काजल ने द्वितीय स्थान और कक्षा पांचवीं की कृतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता और उपविजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Tags: #ChotaShimla#himachal#InternationalAntiDrugDay#ManavKalyanSevaSamiti#paintingcompetition#shimla#sidhivinayaktimes#youth
Previous Post

साजिश रचने वालों को इस उपचुनाव में जनता दिखाएगी आइना : नरेश चौहान

Next Post

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में हुआ है व्यापक बदलाव : मुकेश अग्निहोत्री

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में हुआ है व्यापक बदलाव : मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में हुआ है व्यापक बदलाव : मुकेश अग्निहोत्री

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को व्यय निगरानी अत्यंत जरूरी : परमार

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को व्यय निगरानी अत्यंत जरूरी : परमार

मुझे अपने आचरण का जयराम ठाकुर से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं : पठानिया

मुझे अपने आचरण का जयराम ठाकुर से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं : पठानिया

बिंदल ने लोकसभा में आपातकाल पर प्रस्ताव लाने के प्रशंसा की, ओम बिरला को दी बधाई

बिंदल ने लोकसभा में आपातकाल पर प्रस्ताव लाने के प्रशंसा की, ओम बिरला को दी बधाई

गरीबों के सिर पर छत का सपना साकार कर रही हरियाणा सरकार : नायब सिंह

गरीबों के सिर पर छत का सपना साकार कर रही हरियाणा सरकार : नायब सिंह

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

February 10, 2026
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

February 10, 2026
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

February 10, 2026
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

February 10, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

780

Recent News

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

2026/02/10 12:04:53pm
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

2026/02/10 11:54:13am
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

2026/02/10 11:48:04am
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

2026/02/10 11:41:57am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    501
    2693
    Visitors Today
    2717817
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us