Sunday, April 12, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिए स्कूलों की नियमित निगरानी के निर्देश

स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिए स्कूलों की नियमित निगरानी के निर्देश

Sahil Singh by Sahil Singh
3 months ago
in Himachal, Latest News, Political News, Shimla
0

मुख्यमंत्री सुक्खू ने उपायुक्तों को औचक निरीक्षण, छात्रों से संवाद और 80% पूर्ण विकास कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा

शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘अपना विद्यालय- हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम’ के अंतर्गत गोद लिए गए स्कूलों की नियमित निगरानी और औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारी इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में ठोस सुधार हो सके।

एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए सभी विद्यालयों की सूची 5 जनवरी 2026 तक सरकार को प्रस्तुत की जाए

शुक्रवार सायं उपायुक्तों के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए सभी विद्यालयों की सूची 5 जनवरी 2026 तक सरकार को प्रस्तुत की जाए। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिला और उप-मंडल स्तर के अधिकारी शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में सुधार के उद्देश्य से स्कूलों को गोद ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी कम से कम चार-चार स्कूल गोद लेंगे। ये अधिकारी प्रत्येक माह स्कूलों का दौरा कर छात्रों से संवाद करेंगे और उन्हें करियर मार्गदर्शन व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित जानकारी देंगे। इसके साथ ही गोद लिए गए स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक प्रदेश भर में 4,231 स्कूल इस कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए जा चुके हैं, जिनमें प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। स्कूल पैट्रनर के रूप में अधिकारी शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ मिलकर शैक्षणिक गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्ग के बच्चों को सही दिशा देना और शिक्षा सुधार के लिए आवंटित संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए

उन्होंने अधिकारियों से स्कूलों के नियमित दौरे करने पर बल देते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा और उनमें राष्ट्रीय मूल्यों की भावना को मजबूत किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी जिलों से चिट्टा तस्करों से जुड़ी अवैध संपत्तियों का विस्तृत विवरण मांगा और स्पष्ट किया कि ऐसी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा तथा अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। साथ ही, इस अवैध कारोबार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी समयबद्ध और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को उन विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, जिनका निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। इसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए वन भूमि से संबंधित स्वीकृति प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की और इस विषय पर पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tags: Congress party Himachal PradeshHimachal Pradesh NewsSukhwinder Singh Shukhu
Previous Post

धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत प्रकरण: सुक्खू सरकार की भूमिका पर सवाल, भाजपा ने उठाई जांच की मांग

Next Post

कांग्रेस सरकार की विफलता से देवभूमि बन रही अपराध भूमि: अनुराग सिंह ठाकुर

Sahil Singh

Sahil Singh

Next Post
कांग्रेस सरकार की विफलता से देवभूमि बन रही अपराध भूमि: अनुराग सिंह ठाकुर

कांग्रेस सरकार की विफलता से देवभूमि बन रही अपराध भूमि: अनुराग सिंह ठाकुर

हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 से एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री

हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 से एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री

एफआईआर से सच को नहीं दबाया जा सकता: बीजेपी

एफआईआर से सच को नहीं दबाया जा सकता: बीजेपी

शिमला में दो महीने बाद पहुंचा चीनी कोटा, राशन व्यवस्था पर उठे सवाल

शिमला में दो महीने बाद पहुंचा चीनी कोटा, राशन व्यवस्था पर उठे सवाल

मंडी जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप, गोहर-जंजैहली क्षेत्र में महसूस हुए झटके

मंडी जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप, गोहर-जंजैहली क्षेत्र में महसूस हुए झटके

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

10 अप्रैल का भारतीय इतिहास

April 10, 2026
अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

April 10, 2026
पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

April 10, 2026

देहरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 60 फुट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत और 15 घायल

April 10, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

26

Recent News

10 अप्रैल का भारतीय इतिहास

2026/04/10 08:04:22pm
अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

2026/04/10 07:57:31pm
पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

2026/04/10 07:54:31pm

देहरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 60 फुट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत और 15 घायल

2026/04/10 07:46:22pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    692
    342
    Visitors Today
    3167704
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper
    • Career
      • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us