सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी शिमला में हाल ही में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी पुनः जांच के लिए एक नई समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/reviecreated-from-postal-small-savingsconcludes/
उन्होंने चिकित्सा सेवाओं में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने पर बल देते हुए डॉक्टरों के लिए ह्यूमन बिहेवियर और मैन-मैनेजमेंट से जुड़े प्रशिक्षण को अनिवार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार चिकित्सकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही, स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन देने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।





















