धर्मशाला।
कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा चुनाव में मिली पराजय के बाद कहा कि कांगड़ा-चंबा लोकसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ना एक विशेष अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि वह इसे अपना सौभाग्य मानते हैं कि कांग्रेस के नेतृत्व ने और हमारे संगठन के साथियों ने सामूहिक रूप से उन पर विश्वास जताया। कांगड़ा-चम्बा की जनता ने विशेषकर महिलाएं-माताएं और बहनों सहित नौजवानों ने बहुत स्नेह और सम्मान दिया। लोगों के उत्साह को देखकर मेरी भी प्रेरणा बनी रही। आनंद शर्मा ने कहा कि वह यहां की जनता के लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
आनंद शर्मा ने कहा अपने संगठन के तमाम साथी जो हमारे विधायक हैं, जो साथी चुनाव लड़े थे, ब्लॉक कमेटी, जिला कमेटी, महिला कांग्रेस सेवक, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल सभी ने एकजुट होकर पूरी लग्न के साथ मेहनत की। मेरी प्रतिबद्धता और प्राथमिकता इस क्षेत्र के लिए सदैव अटूट रहेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों से बात करके पूरे क्षेत्र में जाकर यहां की क्षमता और यहां की अपेक्षाओं को समझ सका हूं। भविष्य में भी यही सहयोग यहां के कांग्रेस संगठन और यहां के मतदाताओं के साथ और यहां की जनता के साथ बना रहेगा।