देहरा।
भाजपा प्रत्यााशी देहरा होशियार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिह सुक्खू जो चाहे हथकंडे अपना लें देहरा की जनता 13 जुलाई को उन्हें आइना दिखा देगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने पुलिस गश्त के नाम पर देहरा में आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन सुक्खू का आतंक के खात्मे का समय नजदीक आ चुका है।
भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि सुक्खू के पाप का घड़ा भर चुका है जो अब कभी भी फूट सकता है। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में हिटलर के बाद दूसरा नाम सुक्खू का लिखा जाएगा, जिन्हें जनता कोसती नजर आएगी। होशियार सिंह ने कहा कि देहरा में हो रहे उपचुनाव में सुक्खू सरकार ने कानून को ताक पर रखकर सभी हथकंडों को अपना रही है तथा देहरा की जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय बदलने वाला है तथा प्रदेश से हिटलर का राज भी अब समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार झूठ बोलकर सत्ता तो हथिया ली है, मगर सुक्खू बार-बार जनता का मुर्ख नहीं बना सकते।
उन्होंने कहा कि देहरा की जनता ने फिर से उन्हे भारी मतों से विजयी बनाने का मन बनाया हुआ है, जिसको देख कर सुक्खू अपने मानसिक संतुलन को भी खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए सरकार और सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल किया है, जिसे जनता अपनी आंखों से देख रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू ने झूठ गारंटियां के द्वारा प्रदेश के लोगों की आशा और विश्वास के साथ भी खिलवाड़ किया है। देहरा के चुनावी नतीजे भाजपा के हक में होंगे।