हमीरपुर।
हमीरपुर में डोर-टू-डोर अभियान के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल मित्रमंडल के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं और हिमाचल में मुख्यमंत्री ,मित्र और पत्नी का राज शुरू हो रहा है। हिमाचल में भी लालू-राबडी राज शुरू हो रहा है। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में अब भाजपा ने डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया है और डोर-टू-डोर अभियान के दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी प्रचार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हमीरपुर बाजार में करण नंदा ने डोर-टू-डोर प्रचार किया और लोगों से भाजपा के प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की है।
करण नंदा ने दावा करते हुए कहा कि हमीरपुर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आशीष शर्मा चुनाव जीतेंगे। बिहार का इतिहास हिमाचल में दोहराया जा रहा है और कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में राम विरोधी उम्मीदवार को उतारा था, जिससे विधायकों ने विरोध किया था। नंदा ने कहा कि कांग्रेस के अंदर घुटन का माहौल होने के चलते सीएम के अपने विधायकों ने विद्रोह किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल मित्रमंडल के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं और हिमाचल में मुख्यमंत्री, मित्र और पत्नी का राज शुरू हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक आधारित पार्टी है और बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच में कांग्रेस को लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है और दावा किया है कि हमीरपुर में भाजपा पार्टी चुनाव जीतेगी।
नंदा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के धनबल के बयानों पर जवाब देते हुए कहा कि धनबल का प्रयोग तो सरकार कर रही है और क्रेशर माफिया मुख्यमंत्री के संरक्षण में चल रहा है। खनन नीति में परिवर्तन मुख्यमंत्री अपने भाई के लिए करते हैं और दूसरी ओर भाजपा के लोगों के क्रैशर बंद किए गए हैं और उनके चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के रेहडी-फहड़ी का व्यापार करने वाले दोस्तों पर भी कार्रवाई की जा रही है। धनबल का प्रयोग देहरा में देखने को मिल रहा है और भाजपा के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों गाडियों की चैकिंग की जा रही है। झूठ बोल कर खिताब हासिल करने वाले मुख्यमंत्री केवल मात्र सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हैं।