बिलासपुर।
अगर आप भी लजीज खाना खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी है। बिलासपुर शहर में पहला फूड जोन बनने जा रहा है। इसकी कवायद जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा की जा रही है। शनिवार को उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, एसडीएम सदर और नगर परिषद बिलासपुर के अधिकारियों ने लुहनू मैदान में फूड जोन के लिए जगह चयन करने के लिए निरीक्षण किया।
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि यह देखा गया है कि रोजाना शहर के सैंकड़ों लोग अपने परिवार के साथ रोज शाम को लुहनु मैदान जाते हैं। इसलिए इस जगह पर एक फूड जोन बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लुहनु मैदान के साथ नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत फूड जोन स्थापित किया जाएगा, जहां लोगों को सभी प्रकार के लजीज व्यंजन ने को मिलेंगे। इस फूड जोन में वेजीटेरियन ओर नॉन वेजिटेरियन कॉर्नर स्थापित किया जाएगा।
इस फूड जोन के बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। फूड जोन में ठेलों पर दुकानें चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फूड जोन में ठेलों के आवंटन के लिए मानक तय करने की प्रक्रिया चल रही है।