युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय नेताओं महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को भव्यपूर्ण आयोजित करने हेतु संपूर्ण राष्ट्र में जिला से राष्ट्रीय स्तर तक भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा वर्ग को 2अक्टूबर 2023 को संसद भवन में विचार प्रकट करने का अवसर प्रदान करने की योजना बनाई गई है जिसके क्रम में विभिन्न राज्यों जैसे कि आंध्र प्रदेश बिहार छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात पंजाब तेलंगाना तमिल नाडु झारखंड त्रिपुरा मध्य प्रदेश राजस्थान सिक्किम और नागालैंड में युवाओं को महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों तथा इसके अतिरिक्त राज्य जैसे कि केंद्र शासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश,दिल्ली, ओडिशा,हरियाणा, गोवा, कर्नाटक ,जम्मू, कश्मीर,लद्दाख,हिमाचल प्रदेश,केरला ओड़िशा ,वेस्ट बंगाल ,उत्तराखंड ,मेघालय,मिजोरम, और मणिपुर राज्य के युवाओं को अमृत काल में लाल बहादुर शास्त्री के जीवन शिक्षाओं तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में उनकी विरासत तथा महत्व पर विचार रखने होंगे। डॉ लाल सिंह उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना ने बताया की इस क्रम में नेहरू युवा केंद्र उना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला स्तर पर चयन का कार्यक्रम दिनांक १६-९-२०२३ को सुबह ११ बजे से वर्चुअली माध्यम से आयोजित किया जाएगा जिसमें 18 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं तथा प्रतिभागियों को अधिकतम 3 मिनट प्रति प्रतिभागी का समय प्रदान किया जाएगा।
जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को राज्य स्तर तथा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर 2 अक्टूबर 2023 को संसद भवन में अपने विचार प्रकट करने का शुभ अवसर प्रदान किया जाएगा। ऊना जिला के लिए भाषण का विषय लाल बहादुर शास्त्री अमृत काल में उनके जीवन से सबक एवं विरासत रहेगा जिला स्तर पर पति भाभियों का चयन 3 निर्णायकों द्वारा किया जाना है निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय सभी को मान्य होगा I राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सरे देश के चयनित युवाओं में से केवल २५ सर्वश्रेष्ठ युवाओं को लोकसभा संसद भवन में विचार प्रकट करने का अबसर मिलेगा .
डॉ लाल सिंह उप निदेशक ने बताया की इच्छुक युवा अपना पंजीकरण नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में १४-९-२०२३ को सायं ४ बजे तक क्र सकते है I अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष 223129 तथा 8418333345, 9418233345 पर संपर्क कर सकते हैं