शिमला : सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा भारतीय सेना में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के चार नौजवानों को सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र, कामठी (नागपुर) के लिए रवाना किया गया। चार नौजवानों में से एक जवान वारंट अफसर, एक जवान नायक और दो जवान सिपाही के पद पर भर्ती हुए। इन जवानों का मेडिकल 01 दिसम्बर 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में हुआ था।