Saturday, March 28, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > पूर्व उद्योग मंत्री ने देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर पर बोला जुबानी हमला

पूर्व उद्योग मंत्री ने देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर पर बोला जुबानी हमला

15 माह के शासन में मुख्यमंत्री सुक्खू से अपने मायका जसवां परागपुर के लिए कौनसा बड़ा काम करवाया

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Kangra, Latest News, Political News
0

देहरा।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व उद्योग मंत्री व जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने देहरा से उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर पर राजनीतिक हमला बोला है। विक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा के उपचुनाव में मायके वालों को सब्जबाग दिखाकर वोट ठगने में लगी हुई हैं। कमलेश ठाकुर जसवां विधानसभा के नलसूहा गांव की बेटी हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर स्पष्ट करें कि असली मायका जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में होने पर अपने पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 15 माह के शासन के दौरान कौन सा बड़ा काम करवाया है।

विक्रम ठाकुर ने कहा कि उनके नलसूहा में ही भाजपा कार्यकाल के दौरान आठ करोड़ रूपये से बनने वाली सड़क मात्र आधा किलोमीटर के कच्चे होने के कारण अटकी हुई है। भाजपा नेता विक्रम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस काम को रुकवाने वाला व्यक्ति उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिए वोट मांगता नज़र आ रहा है। सड़क का निर्माण का कार्य लटकाने में भी इनके रचे गए राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दापाश भी देहरा उपचुनाव के दौरान देखने को मिला है।

भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने असली मायके की दुहाई देते हुई कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर से पूछा कि उनके कार्यकाल के दौरान जसवां परागपुर विधानसभा के रक्कड़ व कोटला बेहड़ के एसडीएम कार्यालय, डाडासीबा में खोले गए बीडीओ कार्यालय सहित नलसूहा की आयुर्वेदिक सामुदायिक केंद्र के डिनोटिफाई उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा करने के दौरान वो चुप क्यों रही? उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा के विकास कार्य उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के रोकने पर देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को बेटी होने के नाते अपना दायित्व मायके के लिए नहीं नज़र नहीं आया।

पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि अपने असली मायके को ठेंगा दिखाने वाली देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर विधानसभा के प्रबुद्ध मतदाताओं को अपने मुख्यमंत्री पति सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक कंधे पर सवार होकर उनको ठगने चली हैं। भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस की नई नवेली बनी राजा-रानी की यह जोड़ी सत्ता सुख भोगने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर अगर विधानसभा उपचुनाव में जीत गई तो प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्रियों व विधायकों को अपने मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलने से पहले होम मिनिस्टर पत्नी की राजनीतिक चापलूसी करनी पड़ेगी।

विक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पत्नी मोह में वशीभूत होकर चुनाव जीतने के लिए सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। धनबल व शराब का आबंटन कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी के लिए खुलकर कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी करने वाले परिवारों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए ट्रांसफर तक करने की धमकियां दी जा रही हैं। भाजपा का समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं के सगे -संबंधियों के तबादले दूरदराज क्षेत्रों में करके कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुक्खू अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को धरती पुत्र बताते हुए कहा की तानाशाह मुख्यमंत्री सुक्खू से देहरा विधानसभा क्षेत्र के स्वाभिमान को लेकर छेड़ी गई उनकी राजनीतिक जंग से लड़ने के लिए कांग्रेस सरकार को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की उपचुनाव में जीत निश्चित बताते हुए विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा की देहरा विधानसभा का परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी सुखविंदर सिंह सुक्खू को बचाना मुश्किल होगी।

Tags: # byelection#bjpleader#dehra#development#election#himachal#kamleshthakur#kangra#sidhivivinayaktimes#vikramthakur
Previous Post

नियमों के उल्लंघन पर टीसीपी विभाग ने 6 लोगों को जारी किए नोटिस

Next Post

प्रधानमंत्री ने 2024 के आईसीसी T-20 विश्व कप विजेताओं की मेजबानी की

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
प्रधानमंत्री ने 2024 के आईसीसी T-20 विश्व कप विजेताओं की मेजबानी की

प्रधानमंत्री ने 2024 के आईसीसी T-20 विश्व कप विजेताओं की मेजबानी की

आईटीआई धर्मशाला में अप्रेंटिशिप मेला आठ को

प्रधानमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

41 वर्षों में ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी, उद्योगपतियों को भी करेंगे संबोधित

कुटलैहड़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने शुरू किए प्रयास

कुटलैहड़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने शुरू किए प्रयास

भाजपा की कांग्रेस के कुनबे में सेंधमारी, NSUI के महासचिव ने छोड़ा “हाथ”

भाजपा की कांग्रेस के कुनबे में सेंधमारी, NSUI के महासचिव ने छोड़ा "हाथ"

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

March 28, 2026
दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

March 28, 2026
हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

March 28, 2026
लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

March 28, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

308

Recent News

कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

2026/03/28 01:46:15pm
दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

2026/03/28 01:24:22pm
हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

2026/03/28 12:25:50pm
लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

2026/03/28 07:08:22am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    584
    6456
    Visitors Today
    3055486
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us