चंडीगढ़।
गांव मलोया के निकट फेज फर्स्ट और सेकंड (प्रत्येक लाइन पर दो) की 1200 मिमी व्यास वाली एमएस पाइपलाइनों में लीकेज को स्थायी रूप से ठीक करने के लिए चार विस्तार जोड़ों को बदलने की तत्काल जरूरत है, जिसके लिए 36 घंटे का शटडाउन आवश्यक है। फेज फर्स्ट और सेकंड पाइपलाइनों में विस्तार जोड़ों को बदलने के कारण 36 घंटे का शटडाउन जरूरी है। ऐसे में इस शटडाउन अवधि के दौरान, वाटर वर्क्स कजौली से वाटर वर्क्स सेक्टर-39 तक फेज फर्स्ट और सेकंड से पानी की पंपिंग निलंबित रहेगी।
हालांकि, फेज III, IV, V और VI से कच्चे पानी की पंपिंग हमेशा की तरह जारी रहेगी। पूरे शहर चंडीगढ़ में पानी की आपूर्ति का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा। 11 जुलाई को दोपहर के समय 3.00 बजे से सुबह 9.00 बजे तक सामान्य दबाव पर पानी की आपूर्ति होगी, जबकि शाम 6.00 बजे से रात 8.00 बजे तक कम दबाव पर पानी की आपूर्ति रहेगी। 12 जुलाई को पानी की आपूर्ति सुबह 4.00 बजे से सुबह 9.00 बजे तक सामान्य दबाव पर होगी, जबकि शाम को 6.00 बजे से रात 8.00 बजे तक पानी की आपूर्ति कम दबाव पर होगी। म्युनिसिपल कमेटी ने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे एमसी चंडीगढ़ के साथ धैर्य बनाकर रखें।