लोकसभा चुनावों में फतह हासिल करने के लिए कांग्रेस प्रदेश मे प्रचार के साथ ही बैठकों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला शहरी कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे शिमला संसदीय सीट के प्रभारी एवम शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया की कांग्रेस पार्टी प्रदेश मे होने जा रहे चार लोकसभा और छ विधानसभा उपचुनावों मे अच्छा प्रदर्शन करेगी। प्रदेश में पूर्व में हुए उपचुनावों मे केंद्र और प्रदेश मे भाजपा की सरकार के बावजूद भाजपा की हार हुई थी अब ये 2024 मे भी हारेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
इस दौरान शिमला शहरी से कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने बताया की चुनावों के प्रचार के लिए कांग्रेस डोर टू डोर जाकर लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील करेगी। हम लोग प्रदेश की सरकार द्वारा किए गए विकास कामो को लोगों के बीच ले जाएंगे और जीत दर्ज करेंगे।