ऊना : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा की भाजपा द्वारा शिमला में आयोजित धरना प्रदर्शन कामयाब रहा जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना प्रदर्शन से कांग्रेस के नेता पूर्ण रूप से भौकला गए है और झूठी बयान बाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा की आज भी जानता पूछ रही है कि कांग्रेस पार्टी की 10 गारंटीयां किधर है , बहनों को हर महीने 1500 रु , युवाओं को पहली कैबिनेट ने एक लाख नौकरी, किसानों बागबानो से किए गए वायदे, गोबर खरीद का वादा अभी तक क्यों नहीं पूरा हो पाया। हिमाचल की जनता बार-बार यह सवाल पूछ रही है जिनका जवाब कांग्रेस की वर्तमान सरकार को देना ही होगा।
उन्होंने कहा की क्या इन किए गए वायदों को लेकर सरकार में कुछ कार्रवाई शुरू भी हुई है, या यह केवल मात्र मुंगेरीलाल के हसीन सपने ही रह जाएंगे। कांग्रेस पार्टी निरंतर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ऊपर टिप्पणियां कर जनता का ध्यान भटकने की कोशिश कर रहे हैं पर वह भूल गए हैं की जनता सब जानती है और जिस प्रकार भाजपा ने जनता के पक्ष में कार्य किए हैं वह हिमाचल की जनता को पता है। जब हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार थी तब हर वर्ग के कल्याण के लिए कोई ना कोई योजना शुरू की गई थी पर जब से कांग्रेस की वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश में आई है तब से केवल योजनाओं को बंद करने का कार्य चल रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा यदि कांग्रेस के नेताओं से सरकार नहीं चलती है तो हमारे पास भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर जैसा नेतृत्व है सत्ता हमें दे दो हम सरकार चला लेंगे।
कांग्रेस पार्टी केवल मात्र प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास रखती है, यही है कारण है कि हिमाचल प्रदेश में हजार से ज्यादा सरकारी संस्थाओं को बंद कर दिया गया जो जनता के हक में और सुविधा प्रदान करने के लिए खोले गए थे।