हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शनिवार को सुबह 9 बजे सीईसी की बैठक में शामिल होने के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए बता दे कि आगामी लोकसभा व उपचुनावों को लेकर भाजपा ने जहां पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है तो वही आज कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली में सीईसी की बैठक होने वाली है और निश्चित तौर पर इस बैठक में लोकसभा व उपचुनावों के प्रत्याशियों की चर्चा होगी और उसके बाद लोकसभा व उपचुनाव के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे बता दे कि आगामी लोकसभा व उपचुनावों में अपनी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है वहीं भाजपा के प्रत्याशियों ने तो अपना चुनाव प्रसार भी शुरू कर दिया गया लेकिन कांग्रेस का कहना है कि जैसे ही कांग्रेस पार्टी हाई कमान प्रत्याशियों की घोषणा करती है उसके बाद से कांग्रेस के प्रत्याशी भी अपना चुनाव प्रसार शुरू कर देंगे और कांग्रेस पार्टी इन लोकसभा व उपचुनावो में निश्चित रूप से अपनी जीत सुनिश्चित करेगी।