Sunday, July 26, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला शुरू, बैल पूजन और ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ ,“बजट 10 में से 10”: मंत्री राजेश धर्माणी ने सुक्खू सरकार की नीतियों की सराहना की

सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला शुरू, बैल पूजन और ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ ,“बजट 10 में से 10”: मंत्री राजेश धर्माणी ने सुक्खू सरकार की नीतियों की सराहना की

धर्माणी बोले - युवाओं, किसानों और महिलाओं के भविष्य का मजबूत रोडमैप है बजट

SIDHIVINAYAKTIMESH by SIDHIVINAYAKTIMESH
4 months ago
in Himachal, Latest News, चुनाव 2026
0

मंडी (सचिन शर्मा) :शुकदेव मुनि की तपोस्थली सुंदरनगर में आयोजित सात दिवसीय ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं किसान मेले का शुभारंभ रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। मेले का विधिवत आगाज तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नगौण खड्ड में बैल पूजन और खूंटी गाड़कर किया। इसके उपरांत जवाहर पार्क में ध्वजारोहण कर मेले की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम एवं राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला समिति के अध्यक्ष अमर नेगी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य लोग रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। यह सात दिवसीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है, जिसे दशकों से पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मेले में मंडी जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश और बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

इस मौके पर मंत्री राजेश धर्माणी ने सुंदरनगर व प्रदेशवासियों को 100 वर्ष से अधिक पुराने इस मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश की समृद्ध कृषि परंपरा और पशुपालन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि समय के साथ इसमें सकारात्मक बदलाव आए हैं और आज यह मेला स्थानीय कलाकारों, पारंपरिक खेलों तथा विशेष रूप से कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना करते हुए इसे ‘10 में से 10’ अंक दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट युवाओं, किसानों और महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। उन्होंने बताया कि नादौन और देहरा में स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए किया जा रहा निवेश आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। सरकार का लक्ष्य केवल खर्च करना नहीं, बल्कि निवेश के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित करना है। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें “राजनीतिक अपराधी” तक करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नकारात्मक रवैये के चलते हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आरडीजी ग्रांट (RDG Grant) बंद हो गई, जिससे प्रदेश के विकास को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय मिले लगभग 70 हजार करोड़ रुपये के अनटाइड फंड का यदि सही उपयोग किया जाता, तो आज प्रदेश पर कर्ज का बोझ इतना अधिक न होता। धर्माणी ने बीबीएमबी के एरियर और शानन पावर प्रोजेक्ट जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के रुख को भी प्रदेश विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान भी भाजपा ने हिमाचल को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया, जो प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रत्येक संसाधन का सही उपयोग कर आत्मनिर्भर और समृद्ध हिमाचल के निर्माण के लिए कार्य कर रही है तथा विपक्ष को भी प्रदेशहित में सहयोग करना चाहिए।

मेले की सबसे प्रमुख विशेषता बैलों की खरीद-फरोख्त है, जिसमें दूर-दराज के किसान बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। हिमाचल प्रदेश में आज भी बड़ी संख्या में लोग कृषि, पशुपालन और बागवानी पर निर्भर हैं। पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई क्षेत्रों में खेती के लिए बैलों का उपयोग आज भी प्रचलित है। हालांकि आधुनिक समय में खेती के तौर-तरीकों में बदलाव आया है और मैदानी क्षेत्रों में ट्रैक्टर व अन्य मशीनों का उपयोग बढ़ा है, फिर भी पारंपरिक कृषि प्रणाली में बैलों का महत्व बरकरार है। यह मेला न केवल कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देता है, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को भी जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Previous Post

हमीरपुर: स्कूलों में पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग सख्त, हर माह जमा करना होगा गुणवत्ता प्रमाण पत्र

Next Post

PGIMER Hosts Major Meet on Paediatric Liver Diseases; Over 15,000 Patients Treated Annually

SIDHIVINAYAKTIMESH

Experts at PU Call for ‘Triple Helix’ Model to Tackle Air Quality; Urge Unified Action by Govt and Academia

Experts at PU Call for ‘Triple Helix’ Model to Tackle Air Quality; Urge Unified Action by Govt and Academia

पंडोह भर्ती रैली: केलांग के युवाओं में भारी उत्साह, देश सेवा के लिए मैदान में उतरे अभ्यर्थी

पंडोह भर्ती रैली: केलांग के युवाओं में भारी उत्साह, देश सेवा के लिए मैदान में उतरे अभ्यर्थी

हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात – ₹45,000 करोड़ कर्ज, ₹15,000 करोड़ अदायगी और घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी

हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात – ₹45,000 करोड़ कर्ज, ₹15,000 करोड़ अदायगी और घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी

8931 दिन का सेवा संकल्प: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक मोदी का सफर राष्ट्र निर्माण का प्रतीक — डॉ. राजीव बिंदल

8931 दिन का सेवा संकल्प: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक मोदी का सफर राष्ट्र निर्माण का प्रतीक — डॉ. राजीव बिंदल

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

July 17, 2026
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

June 30, 2026
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

June 30, 2026
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

June 21, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

12

Recent News

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

2026/07/17 07:56:29pm
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

2026/06/30 06:07:46pm
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

2026/06/30 11:19:01am
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

2026/06/21 07:05:20pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    292
    2051
    Visitors Today
    4488186
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us