भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने शिमला में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ की जानकारी साझा करते हुए बताया कि संगठन की असली ताकत उसके वैचारिक रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित इन प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, कार्यपद्धति, मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं और बूथ प्रबंधन जैसे 11 महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस अभियान में सतपाल सिंह सत्ती, डॉ. राजीव सैजल और रणधीर शर्मा सहित कई वरिष्ठ अनुभवी नेता वक्ताओं के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं की जनसंपर्क क्षमता और संगठनात्मक कौशल को निखार रहे हैं, ताकि पार्टी की नींव को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जा सके।















