शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने केन्द्र की मोदी सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज केन्द्र सरकार ने हिमाचलप्रदेश को एक नायाब तोहफा दिया है। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए एकमुश्त 92300 मकान देकर एक नया कीर्तिमानस्थापित किया है। इससे पूर्व मोदी सरकार द्वारा 17500 मकान दिए गए थे और हिमाचल प्रदेश से केन्द्र सरकार को जो कुल सूची गईहै उसकी शत–प्रतिशत स्वीकृति केन्द्रीय कैबिनेट ने कर दी है। यानि हिमाचल प्रदेश के 92 हजार गरीबों को पक्के मकान मुहैया करवानेका एक बहुत बड़ा फ़ैसला नरेंद्र मोदी ने किया है।
डॉ बिन्दल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गरीब कल्याण की सरकार है, अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण की सरकार हैजिसने तय किया है कि हिमाचल प्रदेश का कोई भी व्यक्ति ऐसा न रहे जिसका मकान कच्चा हो। जो सूचियां हिमाचल प्रदेश से गईउनको एकमुश्त कवर करने का निर्णय लेना हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत बड़ी बात है।
डॉ बिन्दल ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मोदी जी का, जगत प्रकाश नड्डा का, एनडीए सरकार का कोटि–कोटि आभार व्यक्त कियाहै।