भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने मोहाली के सेक्टर 86 और संबंधित गांवों की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है। उन्होंने सीधे तौर पर पिछली कांग्रेस और वर्तमान भगवंत मान सरकार को क्षेत्र के विकास में विफल ठहराया है। उभ्भा का आरोप है कि सरकारी लापरवाही और बिल्डरों की गलतियों के कारण यहाँ के निवासी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भूजल पीने को मजबूर हैं। उन्होंने माँग की है कि क्षेत्र में तुरंत नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और सीवरेज, सड़कों तथा पार्कों जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर लोगों को राहत दी जाए।
















