चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष जी द्वारा 5 राज्यों के आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों को अहम जिम्मेवारुयाँ दी जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से मौजूदा विधायक अश्वनी शर्मा को भी एहम जिम्मेवारी से नवाज़ा गया है।
अश्वनी शर्मा ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा एवं संगठन मंत्री श्री बी.एल. संतोष के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी 5 राज्यों के आगामी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी और उनके चुनाव संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने तथा उनकी देख-रेख के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गई है। इसी के चलते भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से मौजूदा विधायक अश्वनी शर्मा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की बड़ी जिम्मेवारी दी गई है।
अश्वनी शर्मा ने उपरोक्त जिम्मेवारी दिए जाने के राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह भाजपा द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने तथा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा एवं तन्देखी से निभाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इन पाँचों चुनावी राज्यों में भाजपा के विजय संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगें।