चंडीगढ़।
लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को मिली हार पर आज पंजाब भाजपा ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में बैठक कर मंथन किया। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी 13 लोकसभा उम्मीदवार भी पहुंचे। इस मौके पर जाखड़ ने चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत बिट्टू का स्वागत भी किया।
बैठक में जालंधर वेस्ट उपचुनाव के लिए रणनीति भी बनाई गई। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पार्टी ने सभी 13 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों, जिला अध्यक्षों, प्रभारियों से फीडबैक लिया है।