भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर नयागाँव नगर काउंसिल चुनाव जीतने के लिए लोकतांत्रिक मर्यादाएं लांघने का आरोप लगाया है। भाजपा के स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी के अनुसार, 14 अप्रैल की पूरी रात खरड़ एसडीएम दफ्तर में बंद दरवाजों के पीछे आप नेताओं और सरकारी अधिकारियों ने मिलकर वोटर लिस्ट में धांधली की। भाजपा का दावा है कि जहाँ शाम को दफ्तर बंद होने की बात कहकर उन्हें भेज दिया गया, वहीं आधी रात को वहाँ आप के ब्लॉक अध्यक्ष और नगर काउंसिल के अधिकारी मौजूद थे। भाजपा ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए आरोप लगाया है कि विरोधियों के वोट काटे जा रहे हैं और अवैध तरीके से अपने समर्थकों के नाम जोड़े जा रहे हैं।

















