Wednesday, February 11, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > आजाद विधायक इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ रहा, ऐसी क्या मजबूरी है : कमलेश

आजाद विधायक इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ रहा, ऐसी क्या मजबूरी है : कमलेश

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म और पढ़ाई सब देहरा की

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Kangra, Latest News, Political News
0

देहरा।

कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा, सियोटी खुर्द, त्रिपल, पायसा, डोहग, पलोटी, भाटी व मयोल में जनसभाओं को संबोधित कर लोगों से समर्थन मांगा। कमलेश ठाकुर ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर चुनाव लड़ रही हूं, कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ भी कर सकती हूं। पार्टी के दिए मान-सम्मान के कारण ही आज इस मुकाम पर हैं। मेरा उद्देश्य जनसेवा करना है। हमेशा लोगों के साथ जुड़ी रही हूं, दुःखी और गरीब लोगों की मदद करने से सुकून मिलता है। देहरा की बेटी के नाते मायके वालों को कभी अपनेपन की कमी महसूस नहीं होने दूंगी।

कमलेश ठाकुर ने कहा कि धरतीपुत्र कहलाने वालों का खुद का जन्म मुंबई का है। मेरी तो जन्म, पढ़ाई सब देहरा में हुई है, मेरे ससुराल वाले पुश्तैनी रूप से बेह डोंटा के हैं। देहरा में मेरी जमीन है, इसलिए दुष्प्रचार करने वाले पहले अपने प्रमाण पत्र पेश करें। देहरा की बेटी ससुराल के साथ अब मायके का भी पूरा ख्याल रखेगी। विधायक बनने के बाद गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करूंगी। वार्ड स्तर पर भी बैठकें कर लोगों की दिक्कतों के बारे में जानूंगी। नुक्कड़ सभाओं में लोग अपने-अपने गांव के बारे में बता रहे हैं। जनता का अपार स्नेह व समर्थन मिल रहा है।

कमलेश ने कहा कि भाजपा व पूर्व निर्दलीय विधायक के उपचुनाव थोपने के कारण विकास कार्य बाधित हुए हैं। किसी की जॉइनिंग, किसी की पदोन्नित होनी थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण सब अटक गया। भाजपा नेता व पूर्व आजाद विधायक जब वोट मांगने आएं तो उनसे जनता जरूर पूछे कि जब विधायक का चुनाव ही दोबारा लड़ना तो फिर इस्तीफा क्यों दिया, जनता पर उपचुनाव का बोझ क्यों डाला। अब उपचुनाव हो ही रहे हैं तो जनता से वादा करती हूं कि 15 महीने जो पूर्व विधायक ने क्षेत्र की अनदेखी की है, उसकी भरपाई 6 महीने में करूंगी।

उन्होंने कहा कि देहरा की जनता कोई गलती न करे। जिस विधायक को 16 महीने पहले चुनकर भेजा था उसने अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों से धोखा किया। ऐसी क्या मजबूरी थी कि एक आजाद विधायक इस्तीफा देकर विधायक का ही चुनाव दोबारा लड़ रहा है। यह हिमाचल क्या देश के इतिहास में ही पहली बार होगा। अब आपके पास सुनहरी मौका है, परौणा मुख्यमंत्री है और ध्याण विधायक होणी। इलाके में विकास की कमी नहीं रहेगी। भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता इस बात को समझ रहे हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

शुक्रवार को त्रिपल में अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य मौजूद रहे।

Tags: # byelection#congress#congresshimachal#dehra#hoshiyarsingh#kamleshthakur#kangra
Previous Post

आखिर चुनाव के बहाने ही सही बहन-जीजा को आई देहरा की याद : होशियार सिंह

Next Post

प्रतिभा सिंह का भाजपा पर पलटवार, भाजपा के पास कुछ बोलने को नहीं

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
प्रतिभा सिंह का भाजपा पर पलटवार, भाजपा के पास कुछ बोलने को नहीं

प्रतिभा सिंह का भाजपा पर पलटवार, भाजपा के पास कुछ बोलने को नहीं

हिमाचल प्रदेश में होने लगा लालू और राबड़ी की कांग्रेस सरकार का आभास : संदीपनी

हिमाचल प्रदेश में होने लगा लालू और राबड़ी की कांग्रेस सरकार का आभास : संदीपनी

‘बेटी है अनमोल योजना’ में 41 बेटियों के नाम करवाई 8 लाख 32 हजार की एफडी

'बेटी है अनमोल योजना' में 41 बेटियों के नाम करवाई 8 लाख 32 हजार की एफडी

जब होशियार सिंह को विपक्ष में ही बैठना था तो क्यों करवाया उपचुनाव : मुख्यमंत्री सुक्खू

जब होशियार सिंह को विपक्ष में ही बैठना था तो क्यों करवाया उपचुनाव : मुख्यमंत्री सुक्खू

विकासात्मक योजनाओं के लिए सही एवं सटीक डाटा बहुत महत्वपूर्ण: अमरजीत सिंह

विकासात्मक योजनाओं के लिए सही एवं सटीक डाटा बहुत महत्वपूर्ण: अमरजीत सिंह

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

February 10, 2026
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

February 10, 2026
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

February 10, 2026
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

February 10, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

402

Recent News

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

2026/02/10 12:04:53pm
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

2026/02/10 11:54:13am
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

2026/02/10 11:48:04am
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

2026/02/10 11:41:57am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    538
    3925
    Visitors Today
    2719049
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us