सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ मुखर रहने वाले कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के बीच हाल ही में सौहार्द का एक सकारात्मक दृश्य देखने को मिला। जय राम ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर मंत्री जगत सिंह नेगी उनके सरकारी आवास पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सहज और आत्मीय बातचीत हुई।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/cm-sends-childreneducational-tour-52-kids-to-visit-indias-iconic-site/
यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि राजनीतिक मतभेद चाहे कितने भी गहरे क्यों न हों, व्यक्तिगत सम्मान, शिष्टाचार और लोकतांत्रिक मर्यादाएं हमेशा कायम रखी जा सकती हैं। यह पहल प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक संवाद और आपसी सम्मान की संस्कृति को मजबूत करने वाली मानी जा रही है।





















