सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। गरली (कांगड़ा) — भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल के पैतृक गांव गरली में उनकी दिवंगत माता निर्मला देवी के जन्मोत्सव के अवसर पर शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कार्यक्रम में सहभागिता की, जबकि लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शांति पूजन के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रार्थना की गई।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/rekking-abovebanned-in-kangra-district-dc-hemraj-bairwa-issues-orde/
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि माता द्वारा दिए गए संस्कार और शिक्षाएं जीवन की दिशा तय करती हैं। उन्होंने कहा कि मां की सेवा और उनके आदर्शों को अपनाने से व्यक्ति जीवन में सफलता और आत्मिक शांति प्राप्त करता है। राज्यपाल ने संतों और महापुरुषों के विचारों को जीवन में आत्मसात करने पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत-महात्मा, विद्वान आचार्य और अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक मयंक सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। आयोजन का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।





















