Saturday, March 28, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य करने पर विभाग व अधिकारी किए सम्मानित स्कूल सेफ्टी मोबाइल ऐप का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य करने पर विभाग व अधिकारी किए सम्मानित स्कूल सेफ्टी मोबाइल ऐप का किया शुभारम्भ

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal
0

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आज शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आपदा के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले विभागों और अधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही संकट की इस घड़ी में प्रदेशवासियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रयासों की भी सराहना की।

आपदा के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों की मदद में सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है। राज्य सरकार द्वारा राहत एवं बचाव अभियान के लिए उन्हें सभी तरह के संसाधन उपलब्ध करवाए गए। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों एवं स्वयंसेवी संगठनों का भी भरपूर सहयोग मिला है। इस आपदा में हिमाचली लोगों के परस्पर सहयोग तथा संकट का एकजुट होकर सामना करने का जीवट भी सामने आया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बादल फटने की बढ़ती घटनाओं का अध्ययन करने की भी आवश्यकता है, क्योंकि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित भवन निर्माण के दृष्टिगत विभिन्न उपायों पर चर्चा के साथ ही इन्हें अमल में लाने के लिए कड़े कानून बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून में भारी तबाही हुई है, लेकिन प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से विभिन्न स्थानों में फंसें 75 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया और 48 घंटों में सभी आवश्यक सेवाएं अस्थाई रूप से बहाल की गईं। ट्रैफिक में फंसे लोगों के लिए खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज घोषित किया गया है। बेघर हुए परिवारों को किराए के आवास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हजार और शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपए प्रदान करने के साथ-साथ निःशुल्क राशन भी दिया जा रहा है। आपदा में भूमिहीन हुए परिवारों को घर बनाने के लिए शहरी क्षेत्रों में दो बिस्वा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तीन बिस्वा भूमि देने का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भीषण आपदा का दृढ़ता के साथ सामना करने के बाद अब राज्य सरकार हिमाचल को फिर से विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है, लेकिन सरकार केवल कर्ज के सहारे ही नहीं चल सकती। ऐसे में राज्य सरकार अपने आर्थिक संसाधन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार वर्षों में हिमाचल को आत्मनिर्भर तथा दस वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूल सेफ्टी मोबाइल ऐप का शुभारम्भ भी किया। इस ऐप के माध्यम से स्कूल आपदा प्रबंधन की योजना बना सकेंगे और उसी के अनुरूप मॉकड्रिल का आयोजन कर सकेंगे, जिसकी निगरानी उच्च स्तर पर भी आसानी से की जा सकेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्टे) के मध्य एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षरित किया गया। सीबीआरआई की ओर से एस.के. नेगी और हिमकॉस्टे की ओर से डी.सी. राणा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भूकम्प से भवनों की सुरक्षा तथा ग्रामीण हिमाचल में राज मिस्त्रियों की प्रशिक्षुता से सम्बंधित पुस्तक एवं मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल में आपदा का खतरा हमेशा ही बना रहता है तथा इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में प्रभावी आपदा प्रबंधन की सराहना विश्व बैंक और नीति आयोग ने भी की है। मुख्यमंत्री ने स्वयं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई, जिससे कई बहुमूल्य जानें बचाई जा सकीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने मजबूत इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। हालांकि इस आपदा से निपटने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अभी तक प्रदेश को किसी तरह का विशेष राहत पैकेज नहीं दिया गया है।
प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा ने समर्थ कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और इस दौरान आयोजित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

विशेष सचिव डीसी राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र शर्मा, उप-महापौर उमा कौशल, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। .0.

आपदा में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित अधिकारियों और विभागों की सूची

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश अग्रवाल, हि.प्र.राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक हरिकेश मीणा, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता, जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ संजीव कौल, कमांडेंट 14वीं बटालियन एनडीआरएफ, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन तथा कुल्लू साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक एसडीआरएफ, निदेशक आईएमडी डॉ. सुरेंद्र पॉल, निदेशक अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग और एलाइड स्पोर्ट्स मनाली, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा, एसडीएम इंदौरा तथा फतेहपुर व उनका स्टाफ, डिप्टी डायरेक्टर जनरल एचपीएलएसए बृज मोहन सेटिया, मुख्य महाप्रबन्धक बीएसएनएल, महाप्रबन्धक एयरटेल गुरमेल सिंह, मुख्य तकनीकी अधिकारी जियो निलेश, महाप्रबन्धक वोडाफोन तथा एसडीएमए से प्रवीण भारद्वाज, रोहित चौहान, विजय सिंह तथा नितिन शर्मा, एसएचओ सांगला अनिल शर्मा, विकास खण्ड अधिकारी बालीचौकी सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार बालीचौकी नीतेश ठाकुर, कुल्लू हीरा चंद नालवा, शिमला शहरी एच.एल. घेजटा, पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा, तहसीलदार सिंहुता सुरेंद्र कुमार, सांगला हरदयाल सिंह तथा तहसीलदार भावानगर चंद्र मोहन, अधिशाषी अभियंता हि.प्र.राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड थलौट जितेंद्र बिष्ट, कनिष्ठ अभियन्ता हि.प्र.राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड चुवाड़ी अभिमन्यु, कनिष्ठ अभियन्ता एनएचएआई किन्नौर सतीश कुमार, कैजुअल वर्कर माउंटेनियरिंग सब-सैंटर भरमौर कमलेश, चौकीदार पटवार सर्किल थरोच तहसील नेरवा गणेश चंद, कनिष्ठ अभियन्ता बीआरओ दीपक प्रोजेक्ट कुल्लू अपूर्व सचान, नायक ओईएम बीआरओ दीपक प्रोजेक्ट कुल्लू एम. किरण, राधा स्वामी सत्संग ब्यास मंडी के क्षेत्रीय सचिव चेत राम कौंडल, रेडक्रॉस सोसाइटी मंडी के सचिव ओ.पी. भाटिया तथा सहभागिता एनजीओ कुल्लू को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ आपदा प्रबंधन योजना पर प्रदेश भर के स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल जिला कुल्लू को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया, जबकि शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) कुल्लू तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा जिला बिलासपुर को दूसरे पुरस्कार के रूप में 50-50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। राजकीय उच्च पाठशाला सरोग जिला चंबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका) कुल्लू, राजकीय उच्च स्कूल परसदा हवाणी जिला मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह जिला मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) मंडी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए।
शिमला शहर में आयोजित चित्रकला, नारा लेखन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। नारा लेखन में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की सारिका शर्मा ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली के रोहित कुमार ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटू की ज्योत्सना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भौंट के मन्नत ठाकुर ने पहला, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की प्ररेणा ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका) लक्कड़ बाजार की ईशिता ने तीसरा पुरस्कार जीता। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका) लक्कड़ बाजार ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी ने तीसरा पुरस्कार जीता।
Previous Post

सोलन के शूलिनी विश्वविद्यालय में इंटनेशनल कांग्रेस आॅफ एग्रीकल्चरल म्यूजियमज़ (सीआईएमए) के 20वें संस्करण का विधिवत शुभारम्भ

Next Post

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः विक्रमादित्य सिंह

Admin

Admin

Next Post
‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में हिमाचल कांग्रेस का शनिवार को होगा प्रदर्शन

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः विक्रमादित्य सिंह

प्रदेश में 30 नवंबर तक बनेगा प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य पहचान-पत्रः मुख्यमंत्री

प्रदेश में 30 नवंबर तक बनेगा प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य पहचान-पत्रः मुख्यमंत्री

हिमाचल में बढ़ रही बेरोजगारी दर, कांग्रेस ने साधी चुप्पी : कंवर

हिमाचल में बढ़ रही बेरोजगारी दर, कांग्रेस ने साधी चुप्पी : कंवर

यह कैसा सुक्खू युग है जिसमें आम जनमानस परेशान : कश्यप

यह कैसा सुक्खू युग है जिसमें आम जनमानस परेशान : कश्यप

Union YAS Minister Anurag Singh Thakur hold bilateral meetings with international sports federation representatives Jean-Christophe Rolland and Lord Sebastian Coe

Union YAS Minister Anurag Singh Thakur hold bilateral meetings with international sports federation representatives Jean-Christophe Rolland and Lord Sebastian Coe

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

March 28, 2026
लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

March 28, 2026
नगर निगम पालमपुर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 39.59 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पारित किया

नगर निगम पालमपुर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 39.59 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पारित किया

March 28, 2026
ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ABVIMAS के एडवेंचर वर्ल्ड का किया अनुभव

ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ABVIMAS के एडवेंचर वर्ल्ड का किया अनुभव

March 28, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

361

Recent News

हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

2026/03/28 12:25:50pm
लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

2026/03/28 07:08:22am
नगर निगम पालमपुर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 39.59 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पारित किया

नगर निगम पालमपुर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 39.59 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पारित किया

2026/03/28 07:05:40am
ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ABVIMAS के एडवेंचर वर्ल्ड का किया अनुभव

ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ABVIMAS के एडवेंचर वर्ल्ड का किया अनुभव

2026/03/28 07:01:56am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    822
    3992
    Visitors Today
    3053022
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us