Tuesday, March 31, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Hamirpur > जाहू में मिठाई के डिब्बे और भ्याड़ में बैग बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं महिलाएं

जाहू में मिठाई के डिब्बे और भ्याड़ में बैग बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं महिलाएं

स्वयं सहायता समूहों का गठन करके ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लिया था ऋण

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in Hamirpur
0
जाहू में मिठाई के डिब्बे और भ्याड़ में बैग बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं महिलाएं

हमीरपुर :  घर में चूल्हा-चैका और खेत-खलिहानों में कार्य करने वाली ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को अगर पर्याप्त अवसर एवं प्रोत्साहन मिले तो वे अपने स्तर पर छोटे उद्यम चलाकर भी अच्छी आय अर्जित करके आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो सकती हैं। छोटे-छोटे स्वयं सहायता समूहों में कार्य करके ये महिलाएं अपने लिए घर-गांव में ही अच्छा रोजगार सृजित कर सकती हैं। जिला हमीरपुर में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित कई महिला स्वयं सहायता समूहों ने यह करके दिखाया है।

इन्हीं महिला स्वयं सहायता समूहों में शामिल हैं विकास खंड भोरंज के गांव भ्याड़ का आरती महिला स्वयं सहयता समूह और गांव जाहू खुर्द का प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह। इन दोनों महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिख रही हैं।

गांव जाहू खुर्द की आम महिलाओं की आम दिनचर्या चूल्हे-चैके और खेत-खलिहानों में कार्य करने तक ही सीमित थी। पढ़ी-लिखी होने के बावजूद वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं थीं और परिवार की आय में ज्यादा योगदान नहीं दे पा रही थीं। इनमें से कई महिलाएं आम दिनचर्या के साथ-साथ कुछ न कुछ ऐसा कार्य करना चाहती थीं, जिससे उन्हें घर-गांव में ही रोजगार मिल सके और वे कुछ आय अर्जित कर सके।

इसी बीच, गांव की महिलाओं को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद गांव की महिलाओं ने प्रगति स्वयं सहायता समूह नाम से महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इस समूह को 50 हजार रुपये का ऋण मिला, जिससे समूह की सदस्यों ने मिठाई के डिब्बे बनाने का कार्य आरंभ किया। धीरे-धीरे इनका यह कार्य रफ्तार पकड़ने लगा और अब वे जिला हमीरपुर के कई इलाकों की दुकानों को ये डिब्बे सप्लाई कर रही हैं।

समूह की पदाधिकारी वीना देवी और मंजू ने बताया कि वे सुबह-शाम अपने घर का काम निपटाती हैं और उसके बाद मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करती हैं। इससे समूह को अच्छी आय हो जाती है। अब उनके समूह ने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए दोबारा ऋण लिया है, जिससे इस समूह की आय में काफी बढ़ोतरी हो रही है।

इसी प्रकार, गांव भ्याड़ के आरती स्वयं सहायता समूह ने भी एक मिसाल कायम की है। इस समूह की सदस्यों ने आजीविका मिशन के तहत एक लाख रुपये का ऋण लेकर ओम थैला उद्योग स्थापित करके इसमें बैग बनाने का कार्य आरंभ किया। अब समूह की सदस्य महिलाएं अपने हाथों से बैग बनाकर हर माह दस से पंद्रह हजार रुपये तक आय अर्जित कर रही हैं। समूह की पदाधिकारी शीला शर्मा ने बताया कि इस छोटे से उद्यम में महिलाओं को अपने गांव में ही अच्छा रोजगार मिला है और वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं।
इस प्रकार, आजीविका मिशन के तहत छोटे-छोटे ऋण लेकर जिला हमीरपुर के कई महिला स्वयं सहायता समूह बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इससे इन समूहों की सदस्य महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं।

Previous Post

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू 24 सितंबर को शिमला से जारी करेंगे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 2023 का कर्टन रेजर – सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर

Next Post

महिला सांसदों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात की

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

INS Nireekshak departed Trincomalee  On Completion of Dive Training Exercise

INS Nireekshak departed Trincomalee On Completion of Dive Training Exercise

टीबी, एचआईवी उन्मूलन मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में रवीना, पुरूष वर्ग में विक्रम अव्वल विजेताओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

टीबी, एचआईवी उन्मूलन मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में रवीना, पुरूष वर्ग में विक्रम अव्वल विजेताओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

सेंट ज़ेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल 41 वां संस्थापक दिवस बड़े हर्षोउल्हास  मनाया

सेंट ज़ेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल 41 वां संस्थापक दिवस बड़े हर्षोउल्हास मनाया

CSIR – IGIB and KAMP Celebrates “One Week One Lab” with 1100 students

CSIR – IGIB and KAMP Celebrates "One Week One Lab" with 1100 students

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

March 30, 2026
बजट सत्र में विधानसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल विधानसभा में 54,928 करोड़ का बजट पारित; RDG में कटौती के बीच सुक्खू सरकार का राजस्व बढ़ाने पर जोर

March 30, 2026
NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

March 30, 2026
डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

March 31, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

211

Recent News

एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

2026/03/30 08:53:46pm
बजट सत्र में विधानसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल विधानसभा में 54,928 करोड़ का बजट पारित; RDG में कटौती के बीच सुक्खू सरकार का राजस्व बढ़ाने पर जोर

2026/03/30 08:49:25pm
NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

2026/03/30 08:32:57pm
डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

2026/03/31 08:21:45am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    475
    2270
    Visitors Today
    3077266
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us