Friday, May 22, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Mandi > आपदा पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर हिमाचल सरकार – हर्षवर्धन चौहान

आपदा पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर हिमाचल सरकार – हर्षवर्धन चौहान

Admin by Admin
3 years ago
in Mandi
0

मंडी, 1 सितंबर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल सरकार आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। सरकार ने राहत व पुनर्वास कार्यो में तेजी लाने के लिए सभी उपायुक्तों को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है।
उद्योग मंत्री जिला आपदा राहत समिति के अध्यक्ष के नाते शुक्रवार को मंडी जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सुंदरनगर और बल्ह उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लिया तथा वहां पीड़ित लोगों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा और सरकार की ओर हर तरह से मदद का भरोसा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन के राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर उनके साथ रहे।
संकट के समय में सरकार साथ, सीएम खुद ले रहे जायजा
उद्योग मंत्री ने कहा कि संकट के इस समय में प्रदेश सरकार पूरी मजबूती से लोगों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जाकर राहत व पुनर्वास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। प्रभावितों के दुख-दर्द को सुन रहे हैं और उनकी सहायता के लिए तत्परता से प्राथमिकता पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की व्यापक मदद के लिए राहत मैनुअल में बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार द्वारा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए उठाए कदमों की विश्व बैंक तथा नीति आयोग के अध्यक्ष ने भी सराहना की है।
मंडी में 1500 करोड़ का नुकसान
इस दौरान पत्रकारों से हुई बातचीत में श्री चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आपदा से करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अकेले मंडी जिले में ही इस मानसून सीजन के दौरान बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 1500 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है, जिसमें सरकारी व निजी सम्पति सम्मिलित है। वहीं जिले में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अलग अलग हादसों में 23 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। दो हजार से अधिक घर पूरी तरह या आंशिक रूप  से क्षतिग्रस्त हुए हैं। लगभग 1200 लोगों को जिला के विभिन्न स्थानों पर 17 राहत शिविरों में ठहराया गया है, जहां सरकार ने उनके निःशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था की है।
95 प्रतिशत सड़कें बहाल
उद्योग मंत्री ने कहा कि मंडी जिले में भूस्खलन के कारण बाधित सड़कों में से 95 प्रतिशत सड़कों पर यातायात बहाल कर लिया गया है। अब जिले में केवल 25 सड़कें बंद हैं, वहां के लिए भी वैकल्पिक सड़क से लोगों को आवाजाही की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा सड़क, बिजली, पानी की सुविधा की त्वरित बहाली के लिए उठाए कदमों समेत प्रभावितों के लिए चलाए राहत एवं पुनर्वास के कार्यों की सराहना की।
इन इलाकों का किया दौरा
श्री चौहान ने अपने दौरे में सुंदरनगर और बल्ह विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में गए। उन्होंने वहां बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल योजनाओं, बिजली परियोजनाओं को हुए नुकसान का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इनकी मरम्मत को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेते हुए इसकी भरपाई के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
इस दौरान मंत्री ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोटी में भूस्खलन से सड़क को हुए नुकसान का जायजा लिया। राजकीय प्राथमिक और उच्च पाठशाला सोहर के साथ लगते सोहर नाले से हुए नुकसान, मंझखेतर में बाढ़ से घरों को हुई क्षति का निरीक्षण किया तथा पीड़ितों को हिम्मत देते हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मंत्री ने सुंदरनगर में भूस्खलन से बंद डैहर-कांगू सड़क, रोपड़ी गांव के बंगालू राम के घर को साथ लगते नाले से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बीडीओ सुंदरनगर को नाले की चैनेलाइजेशन और सुरक्षा दीवार निर्माण के निर्देश दिए। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान भडयाल, टिक्कर, बैहना, गलमा, मंझयाली और रिवालसर में हुए नुकसान का जायजा भी लिया।
ये रहे साथ
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर तथा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता तथा नाचन से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नरेश चौहान, कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिरेंद्र सेन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा, महासचिव हरनाम सिंह, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, बीडीओ सुंदरनगर विवेक चौहान, तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश, जिला आयुष अधिकारी मंडी डॉक्टर राजेश कालिया कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उनके साथ रहे। इस मौके अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Previous Post

करनाल से ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन

Next Post

धर्मशाला में रेडक्रॉस सोसाइटी के नवीनीकृत भवन का किया शुभारंभ

Admin

Admin

Next Post
धर्मशाला में रेडक्रॉस सोसाइटी के नवीनीकृत भवन का किया शुभारंभ

धर्मशाला में रेडक्रॉस सोसाइटी के नवीनीकृत भवन का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को तीन दिन के भीतर नुकसान का आकलन करने के दिए निर्देश

राज्यपाल ने ‘हिमाचली स्वैग-पाणी री टंकी’ जारी किया

राज्यपाल ने ‘हिमाचली स्वैग-पाणी री टंकी’ जारी किया

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा

राहत पुनर्वास एवं विकास वर्तमान सरकार का मुख्य एजेंडा – डिप्टी सीएम

राहत पुनर्वास एवं विकास वर्तमान सरकार का मुख्य एजेंडा - डिप्टी सीएम

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

May 21, 2026
एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

May 21, 2026
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

May 21, 2026
धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

May 21, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

182

Recent News

आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

आनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के महिला-पुरुष से 7 किलो चरस बरामद, कार जब्त

2026/05/21 09:18:50pm
एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

एसडीएम संकल्प गौतम ने जांची छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का भी किया औचक निरीक्षण

2026/05/21 09:16:47pm
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा- देश को डिजिटल बनाने और महिलाओं को अधिकार देने में रहा बड़ा योगदान

2026/05/21 09:13:47pm
धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

धर्मशाला जेल में कैदी की मौत: विधायक सुधीर शर्मा ने उठाई निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग

2026/05/21 09:12:00pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    617
    45469
    Visitors Today
    3558981
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us