भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक समीरपुर मंडल में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा जिला हमीरपुर द्वारा आगामी 7 जून को ’12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विषय पर एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक विभिन्न जनसंपर्क और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में सांसद अनुराग ठाकुर 6 जून से दो दिवसीय हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे और 7 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। इसके साथ ही 8 से 10 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया जाएगा तथा 12 से 20 जून तक जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और मंडल स्तर पर प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन करके सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
















