देहरा (कांगड़ा): केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा कैंपस के लिए जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के चलते 3 जून की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर यातायात अस्थाई रूप से बंद रहेगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत अधिसूचना जारी कर वाहनों को डायवर्ट करने के आदेश दिए हैं। सड़क क्रॉसिंग का यह निर्माण कार्य हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य गेट, पृथ्वी राज चौक और हनुमान चौक पर किया जाएगा। इसके कारण 3 जून की रात 10 बजे से लेकर 4 जून की सुबह 2 बजे तक इन स्थानों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस समयावधि के दौरान सभी वाहन चालक आवाजाही के लिए हनुमान चौक से खबली चौक वाया धवाला चौक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते


















