कुल्लू के सुल्तानपुर में बीती रात आए तेज तूफान ने काफी तबाही मचाई है। स्कूल के पास एक विशाल पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर जा गिरा, जिससे पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई। इस हादसे के दौरान पेड़ की भारी शाखाएं नीचे खड़ी एक स्कूटी पर भी गिरीं, लेकिन सुखद बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। सुल्तानपुर के अलावा जिले के अन्य कई हिस्सों से भी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।



















