धर्मशाला। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि धर्मशाला की जनता को गुमराह करने से पहले भाजपा अपने कार्यकाल का हिसाब दे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर को केवल अधूरे प्रोजेक्ट, बदहाल सड़कें और अव्यवस्थित विकास का तोहफा दिया है।
भाजपा के कार्यकाल में हुआ शहर का नुकसान
मल्ली ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के समय स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को केवल राजनीतिक प्रचार का जरिया बनाया गया। करोड़ों की घोषणाओं के बावजूद धरातल पर शहर को जाम, पार्किंग संकट और धूल भरी सड़कों के सिवा कुछ नहीं मिला। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा बताए कि उनके कार्यकाल की कितनी परियोजनाएं समय पर पूरी हुईं?

सुक्खू सरकार सुधार रही है हालात
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने पिछले समय में इन अव्यवस्थित परियोजनाओं को ठीक करने और वित्तीय अनुशासन लाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि अगले एक साल में धर्मशाला को संतुलित विकास का एक बेहतरीन मॉडल बनाया जाएगा।

चुनावों के लिए भाजपा के पास मुद्दा नहीं
आगामी नगर निगम चुनावों का जिक्र करते हुए मल्ली ने कहा कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह भ्रामक बयानबाजी कर रही है। आज जनता खुद भाजपा से पूछ रही है कि उनके समय में शहर की मूलभूत समस्याएं हल क्यों नहीं हुईं।