नगर निगम धर्मशाला के चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न वार्डों से कुल 58 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न के अनुसार, यह नामांकन 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई को जमा किए गए। वार्ड-1 फरसेटगंज से कांग्रेस की हिमांशी और भाजपा की रेखा देवी मैदान में हैं, जबकि वार्ड-2 भागसुनाग से ओंकार चंद, शमशेर सिंह और अशोक कुमार ने नामांकन भरा है। वार्ड-3 मैक्लोडगंज से आशा देवी और सुदर्शना, जबकि वार्ड-4 कश्मीर हाउस से नेहा संगल, नीनू शर्मा और वीना वर्मा दावेदार हैं। इसी तरह वार्ड-5 खजान्ची मोहल्ला से शैलजा और अरुणा कुमारी, वार्ड-6 कोतवाली बाजार से बबिता, करिश्मा छेत्री और तेजिन्द्र कौर ने नामांकन किया है। वार्ड-7 मिनी सचिवालय से आशु भारद्वाज, शिवानी भारद्वाज, रोज बाला और रेखा तथा वार्ड-8 खेल परिसर से रानी देवी, प्रेरणा, ललिता और सरोज कुमारी चुनावी दौड़ में शामिल हैं। वार्ड-9 सकोह से नरेश कुमार, सुषमा कुमारी, राज कुमार और सुमित ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।


















