धर्मशाला, 21 अप्रैल: उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न सड़क मार्गों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चकवन राख, तला, भेडू, ऊनी, मनोह, सुहैंड, वोडूसारना और गिल्भेडा जैसे प्रमुख मार्गों की स्थिति जांची और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



















