कुल्लू: जिला वन विभाग ने पर्यावरण को सहेजने और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार पहल की शुरुआत की है। ‘गिफ्ट ए प्लांट, ग्रो ए मेमोरी’ नाम के इस अभियान के माध्यम से लोगों को खास मौकों पर पौधे उपहार में देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अरण्यपाल संदीप शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत ढालपुर नर्सरी में कई तरह के औषधीय और छायादार पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं। विभाग की इस कोशिश का मुख्य उद्देश्य पौधारोपण को जन-आंदोलन बनाना और लोगों को प्रकृति के करीब लाना है। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने प्रियजनों को यादों के तौर पर पौधा भेंट करें, जिससे न केवल रिश्तों में मिठास बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित होगा।

















