पंकज भारतीय के नेतृत्व में विहिप ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने देश में बढ़ रहे ‘लव जिहाद’ और अवैध धर्मांतरण के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से कड़े कानून बनाने की मांग की है। इस संबंध में परिषद के नेता पंकज भारतीय की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त (DC) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में पंकज भारतीय ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। विहिप ने मांग की है कि ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक सख्त और प्रभावी कानून तुरंत लागू किया जाना चाहिए ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।













