सिंह राशि (जारी): …विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। संतान पक्ष की चिंता सता सकती है।
कन्या राशि : आज का दिन आनंददायक रहेगा। बौद्धिक चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।
तुला राशि : आज आपके मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक वातावरण में क्लेश से बचें।
वृश्चिक राशि : आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि : आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, वरना किसी से मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास में एकाग्रता की आवश्यकता है।
मकर राशि : आज का दिन शुभ और फलदायी है। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। सगे-संबंधियों और मित्रों की तरफ से उपहार मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।
कुंभ राशि : आज के दिन सावधानी बरतें। अधिक खर्च होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर चलें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। गलतफहमी के कारण किसी से झगड़ा न हो, इसका ध्यान रखें।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी और व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर पर्यटन का योग है। विवाहोत्सुक जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।
आज का पंचांग: 31 मार्च 2026
- तिथि: त्रयोदशी (महावीर जयंती, अनंग त्रयोदशी)
- वार: मंगलवार
- पक्ष: शुक्ल पक्ष
- माह: चैत्र
- विशेष: आज भगवान शिव की पूजा और दमनोत्सव का विशेष महत्व है।


















